खंड शिक्षा अधिकारी के कहने पर ड्राइवर ने ली पांच हजार रुपये रिश्वत, रंगेहाथ गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : खंड शिक्षा अधिकारी का ड्राइवर पांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। एंटी करप्शन की टीम ने बृहस्पतिवार को यह कार्रवाई की। आरोपी ने अधिकारी के कहने पर रिश्वत ली थी।
बरेली के बिथरी चैनपुर विकास क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अवनीश प्रताप के कहने पर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते उनके ड्राइवर वीरपाल को एंटी करप्शन की टीम ने बृहस्पतिवार को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन टीम उसे कोतवाली लेकर आई। जहां टीम ने बीईओ अवनीश प्रताप सिंह व वीरपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
आरोपी वीरपाल क्योलड़िया थाना क्षेत्र के ज्योति जागीर गांव का निवासी है। कैंट थाने के मोहनपुर गांव स्थित पीएम श्री विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इलियास ने शिकायत दर्ज की थी कि बीईओ ने उनसे माह अप्रैल व मई का रुका वेतन निकलवाने के बदले पांच हजार रुपये मांगे थे। अधिकारी के कहने पर उनके कार्यालय के बाहर वीरपाल यह रकम लेने आया था, जो गिरफ्तार कर लिया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उदितेंदु निश्चल एवं ऋषि कुमार च्यवन द्वारा हिंदी अकादमी दिल्ली के उप सचिव ऋषि कुमार शर्मा से भेंट

Fri Feb 21 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : वरिष्ठ कवि एवं समाजसेवी ऋषि कुमार शर्मा च्यवन एवं मार्ल्याथ फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष फरीदाबाद के कवि एवं समाजसेवी इंजी.उदितेंदु निश्चल द्वारा दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग द्वारा संचालित हिंदी अकादमी के उप सचिव ऋषि कुमार शर्मा से अकादमी कार्यालय में […]

You May Like

advertisement