चारधाम यात्रा 2025:तीर्थयात्रियों में चारधाम यात्रा का उत्साह,GMVN की बुकिंग सात करोड़ पार

चारधाम यात्रा 2025:
तीर्थयात्रियों में चारधाम यात्रा का उत्साह,GMVN की बुकिंग सात करोड़ पार,

सागर मलिक

चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। जीएमवीएन के गेस्ट हाउस के लिए अब तक 7,85,85,579 ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग हो चुकी है।

पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ गंगोत्री धाम, यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है।

महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। जीएमवीएन के गेस्ट हाउस के लिए अब तक 7,85,85,579 ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग हो चुकी है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन, ऑफलाइन पंजीकरण, मोबाइल एप से पंजीकरण के साथ-साथ इस वर्ष आधार नंबर से भी पंजीकरण की सुविधा प्रदान की गई है। ऑफलाइन पंजीकरण 28 अप्रैल 2025 से शुरू कर दिए गए हैं।

यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं में अभी तक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन काउंटरों के माध्यम से कुल 22,67,190 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। मंत्री महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा में सुरक्षा और ट्रैफिक पर नजर रखने के लिए 18 ड्रोन सक्रिय हैं। इसके अलावा 2000 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। यात्रा मार्ग पर 15 सुपर जोन, 136 पार्किंग और 56 होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। यातायात का ज्यादा प्रेशर देखते हुए होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं को रोका जाएगा और यहीं पर उन्हें सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्राह्मण सभा नमक मंडी की ओर से अक्षय तृतीया पर भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव बड़ी श्रद्धा भावना से मनाया गया

Fri May 2 , 2025
ब्राह्मण सभा नमक मंडी की ओर से अक्षय तृतीया पर भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव बड़ी श्रद्धा भावना से मनाया गया भक्ति भजन ग्रुप के संस्थापक धर्मपाल बंसल और सदस्यों की ओर से श्री सुंदरकांड जी का पाठ एवं सत्संग किया गया (पंजाब) फिरोजपुर 01 मई{कैलाश शर्मा जिला विशेष […]

You May Like

advertisement