Uncategorized

कानून जागरुकता और न्यायिक प्रक्रियाओं के प्रति युवाओं में बढ़ी है जिज्ञासा : अमन कुमार

रोजाना 1800 से ज्यादा नागरिक नए आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का कर रहे अवलोकन।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 10 अक्टूबर : डीएमसी अमन कुमार ने कहा कि प्रदर्शनी से आम नागरिकों तथा छात्रों को संशोधित धाराओं, प्रक्रियात्मक दायित्वों और नागरिक अधिकारों के बारे में स्पष्ट समझ विकसित हुई है। विद्यार्थियों ने विशेषकर फोरेंसिक और अपराध- प्रवर्तन से जुड़े पर्यवेक्षणीय प्रदर्शन में रुचि दिखाई, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि युवा पीढ़ी में कानून जागरुकता और न्यायिक प्रक्रियाओं के प्रति जिज्ञासा बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित तीन नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 3 अक्टूबर 2025 को किया था। इसके उपरांत प्रदर्शनी को आम जनता के लिए खोला गया। प्रारम्भ में यह प्रदर्शनी 7 अक्टूबर 2025 की सांय में संपन्न होनी थी, प्रदर्शनी की अवधि चार दिन और बढ़ाकर 11 अक्टूबर 2025 की सांय तक कर दी गई।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के पलवल, नूह, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाडी, पंचकूला, कैथल, सिरसा, जींद, हिसार से आए लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा इसकी प्रशंसा की। जिलो से कानून में रुचि रखने वाले राजनीतिक विज्ञान और कला संकाय अनेक विद्यार्थी आए। कुरुक्षेत्र के अधिकारी, कर्मचारी तथा कुरुक्षेत्र के अन्य नागरिकों ने भी भाग लिया।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के विभिन्न स्टॉल पुलिस, फॉरेंसिक, स्वास्थ्य, कारागार तथा अभियोजन पर आए आगंतुकों ने प्रदर्शनी और स्थापनाओं का गहराई से अवलोकन किया तथा अधिकारियों से संवाद कर नए कानूनों से जुड़ी व्यापक और उपयोगी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि रोजाना 1800 से ज्यादा लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा इसकी सराहना की। यह प्रदर्शनी न केवल सूचना-प्रदान का सफल मंच साबित हुई बल्कि कानून के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने में भी सहायक रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel