देहरादून: एक और ठगी, शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर की 8.35 लाख की ठगी

देहरादून: एक और ठगी, शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर की 8.35 लाख की ठगी,
सागर मलिक

पीड़ित व्यक्ति ने जनवरी में लिंक्डइन पर एक शेरखान कंपनी से संबंधित विज्ञापन देखा था। इस पर उन्होंने क्लिक किया तो उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया। इसमें निवेश करने को कहा गया।

आईएसबीटी क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 8.35 लाख रुपये ठग लिया। आरोपियों ने पीड़ित को सोशल मीडिया पर प्रसारित एक विज्ञापन के माध्यम से फंसाया और व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया। यहां उनका एक फर्जी डिमेट अकाउंट खोला गया। इसके माध्यम से निवेश और फिर लाभ दर्शाया गया। मगर, वह लाभ का एक रुपया भी नहीं निकाल पाए। मामले में पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसएचओ पटेलनगर चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति ने जनवरी में लिंक्डइन पर एक शेरखान कंपनी से संबंधित विज्ञापन देखा था। इस पर उन्होंने क्लिक किया तो उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया। इसमें निवेश करने को कहा गया। इस ग्रुप में 150 से ज्यादा लोग पहले से जुड़े थे। सभी के बारे में बताया जा रहा था कि इन्होंने निवेश कर मोटा लाभ कमाया है।

इस बीच 10 फरवरी को निशा बासू नाम की महिला ने ग्रुप में पीड़ित से संपर्क किया और आईपीओ और ब्लॉक ट्रेडिंग करने को कहा। इसके लिए उनका एक शेरखान एडवांस ब्रॉकन नाम से डिमेट अकाउंट बनाया गया। इसमें निवेश के लिए 8.35 लाख रुपये जमा कराए गए।

इसका उन्हें ग्रुप में ही लाभ भी दर्शाया जा रहा था। मगर, जब उन्होंने इन पैसों को निकालने के लिए निशा बासू से संपर्क किया तो उसने तीन लाख रुपये कमीशन के मांगे। इस पर उन्हें शक हुआ और साइबर थाने में शिकायत कर दी। एसएचओ ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।I

vvnewsvaashvara

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़,उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: सीएम धामी ने धर्मांतरण के मामलों में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की, अतिक्रमण को लेकर भी दिए निर्देश,

Fri May 23 , 2025
उत्तराखंड: सीएम धामी ने धर्मांतरण के मामलों में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की, अतिक्रमण को लेकर भी दिए निर्देश,सागर मलिक सीएम धामी ने कहा कि संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की जानकारी मिलने पर तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन के अधिकारियों से प्रदेश में […]

You May Like

Breaking News

advertisement