Uncategorized

पंजाब राज्य के बाढ़ पीड़ितों के राहत हेतु गुजरात सरकार की ओर से बाढ़ राहत सामग्री पहुंचाई गई

(पंजाब) फिरोजपुर दिनांक 14 सितंबर 2025 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

पंजाब राज्य के बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ गुजरात सरकार एवं विभिन्न संघ संगठन की ओर से 22 वैगन राहत सामग्री लेकर फिरोजपुर शहर रेलवे स्टेशन पर विशेष ट्रेन दिनांक 13.09.2025 की शाम पहुंची। इस राहत सामग्री में चीनी, दाल, आटा,दवा, रिफाइन तेल,घरेलु सामग्री,आलू, प्याज आदि आवश्यक वस्तुएं शामिल थी।

इनमें से 10 वैगन राहत सामग्री फिरोजपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर और 12 वैगन सुरानस्सी रेलवे स्टेशन पर उतारी गईं। यह राहत सामग्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता से जिला प्रशासन के सहयोग से वितरित की जाएगी। रेल एवं जिला प्रशासन ने राहत सामग्री के सुरक्षित परिवहन और वितरण का समुचित प्रबंध सुनिश्चित किया है ताकि समय पर राहत सामग्री बाढ़ प्रभावित जनसमूह तक पहुंच सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel