उल्लेखनीय सेवाओं के लिये वन मंत्री ने 40 कर्मशील महिलाओं को किया सम्मानित

उल्लेखनीय सेवाओं के लिये वन मंत्री ने 40 कर्मशील महिलाओं को किया सम्मानित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में रविवार को रोटरी भवन में सम्मान औऱ गीत-संगीत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। माँ शारदे की वंदना मधु वर्मा ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उ.प्र.सरकार के वनमंत्री डा. अरुण कुमार ने 40 से भी ज्यादा कर्मशील महिलाओं को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए स्मृति चिन्ह और पौधे देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा को वर्ष में सर्वाधिक 104 सेवा कार्य कर कीर्तिमान स्थापित करने पर प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। जिन महिलाओं को सम्मानित किया गया उनमें प्रमुख रूप से अरुणा सिन्हा, शकुन सक्सेना, मीरा मोहन, रश्मि,प्रीति,मंजू,नीतू,मधु,शोभा,अनिला,दीप्ति,उषाअमिता चक्रवर्ती आदि हैं। गीत-संगीत संध्या का भी आयोजन किया गया। कलाकारों ने लता,किशोर, मुकेश और रफी के सदा बाहर हिट गीत सुनाकर महफिल में चार चांद लगा दिए। मुकेश सक्सेना, प्रकाश सक्सेना, डा.अतुल वर्मा,असित रंजन,ए.एल.गुप्ता,राजीव चक्रवर्ती, सत्येन्द्र सक्सेना,ब्रजेश,सुनील,जी.आर.पाल जितेंद्र,नीरज टंडन,अनिल गुप्ता और सत्या शर्मा ने मोहक और सुंदर गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। अजय चौहान और उनकी टीम का बेहतरीन संगीत रहा।नीरज प्रधान,राजेश प्रकाश,वंदना प्रकाश,निर्भय सक्सेना,अनिल सक्सेना,डी. डी. शर्मा,शोभा सक्सेना,मधुरिमा का सहयोग रहा। सभी का आभार महासचिव प्रदीप माधवार ने व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इस्कॉन मंदिर में आमों का भावय सुंदर बांग्ला सजाया गया

Mon Jun 23 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : इस्कॉन मंदिर मे सुंदर भवय आमों का बंगला सजाया गया , व आमो का ही भोग लगाया गया, काफी संख्या में मंदिर में , महिला व पुरुषों ने पहुंचकर महामंत्र का जाप किया, विशेष रूप से आरती में भी सभी ने भाग लिया ,राधा […]

You May Like

advertisement