नौकरी के नाम पर किया बलात्कार, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : नौकरानी को नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला के साथ सरकारी कर्मचारी नवल ने अपने घर पर झाड़ू पोछा का काम देकर उसके साथ बलात्कार करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने पहले उसे घरेलू काम की नौकरी का झांसा दिया और फिर विश्वास में लेकर एकांत में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया।
पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसे काम दिलवाने के बहाने एक घर में भेजा, जहाँ उसकी मर्जी के खिलाफ अश्लील हरकतें करते हुए बलात्कार किया गया। घटना के बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
घटना से भयभीत पीड़िता ने अंततः हिम्मत जुटाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मिलकर न्याय की गुहार लगाई और पूरे मामले की लिखित शिकायत सौंपी। महिला की मांग है कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिव देवी में आज हुआ विज्ञान प्रश्न मंच का आयोजन भैया बहनों ने बड़ी संख्या में प्रतिभा किया

Thu Jul 31 , 2025
शिव देवी में आज हुआ विज्ञान प्रश्न मंच का आयोजन भैया बहनों ने बड़ी संख्या में प्रतिभा किया आज दिनांक 30 जुलाई 2025 कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं । शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज बदायूं में प्रांत द्वारा आयोजित विज्ञान सप्ताह के अंतर्गत भारतीय वैज्ञानिकों पर […]

You May Like

advertisement