संजय भसीन को डॉक्टरेट की उपाधि मिलना पूरे प्रदेश का सम्मान है : प्रतिमा चौधरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
छाया – धर्मचंद वर्मा।

कुरुक्षेत्र :- प्रदेश में कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करते हुए हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय भसीन को कलकत्ता में आयोजित भारत सांस्कृतिक उत्सव के दौरान भारत सांस्कृतिक सम्बंध परिषद और हिंदूस्तान कला एवं संगीत परिषद के संयुक्त तत्वावधान में डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया, जिसके लिए कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा की निदेशक प्रतिमा चौधरी तथा हरियाणा कला परिषद के अतिरिक्त निदेशक गजेंद्र फौगाट, महाबीर गुड्डू तथा नागेंद्र शर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर संजय भसीन को बधाई दी। प्रतिमा चौधरी ने कहा कि संजय भसीन के नेतृत्व में कला परिषद निरंतर प्रदेश की कला और संस्कृति के विस्तार में सहयोग दे रही है, ऐसे में संजय भसीन को डॉक्टरेट की उपाधि मिलना न केवल विभाग के लिए सम्मान का विषय है, बल्कि इस सम्मान ने पूरे प्रदेश को गौरव प्रदान किया है। वहीं गजेंद्र फौगाट ने बधाई देते हुए कहा कि कला के लिए समर्पित संजय भसीन ने प्रदेश के कोने कोने में सांस्कृतिक लहर पहुंचाने में पुरजोर मेहनत की है, जिसके चलते हरियाणा प्रदेश में प्रतिष्ठित कलाकारों के साथ साथ उभरते कलाकारों को भी मंच मिला है। संजय भसीन के मेहनत और लग्न को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा कुरुक्षेत्र में आयोजित गीता महोत्सव के सांस्कृतिक आयोजनों के नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी भी संजय भसीन को दी गई थी, जिसे भसीन ने बखूबी निभाते हुए गीता महोत्सव को सफल बनाया। इस मौके पर कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग से कला अधिकारी संगीत डा. दीपिका वालिया, कला अधिकारी नृत्य सुमन दांगी, प्रो. शुचिस्मिता शर्मा, मनीष आदि उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਦਿਹਾਤੀ ਪ੍ਰੈਸ ਕਲੱਬ ਬਾਘਾਪੁਰਾਣਾ ਵੱਲੋਂ ਨਵੇਂ ਸਾਲ ਦਾ ਕੈਲੰਡਰ ਜਾਰੀ ਬਾਘਾ ਪੁਰਾਣਾ

Tue Jan 11 , 2022
ਮੋਗਾ : [ਕੈਪਟਨ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ] := ਦਿਹਾਤੀ ਪ੍ਰੈਸ ਕਲੱਬ ਬਾਘਾਪੁਰਾਣਾ ਵੱਲੋਂ ਨਵੇਂ ਸਾਲ 2022 ਦਾ ਰੰਗਦਾਰ ਕੈਲੰਡਰ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਿਤ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ ਜੋ ਸਵਰਗੀ ਪੱਤਰਕਾਰ ਬਲਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਸਿੰਗਲਾ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਇਸ ਕੈਲੰਡਰ ਵਿੱਚ ਨਵੇਂ ਸਾਲ ਦੇ ਮਹੀਨਾਵਾਰੀ ਤਾਰੀਕ ਵਾਰ ਵੇਰਵੇ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਪ੍ਰੈਸ ਕਲੱਬ ਦੇ ਸਮੂਹ ਨੁਮਾਇੰਦਿਆਂ […]

You May Like

Breaking News

advertisement