कोविड अपडेट: प्रदेश में आज इस साल के सबसे ज्यादा मामले,जानिए अपने जिलों का हाल,

देहरादून- उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ आज फिर तेजी से बढ़ गया है, 24 घंटे के भीतर प्रदेश के सभी 13 जनपदों में आज कोरोना के कुल 2915 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 357219 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 1335 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 334700 मरीज स्वस्थ हो चुके है। वहीं, आज 03 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत भी हुई है।

बुधवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 2915 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।

जिनमें देहरादून जिले से 1361, हरिद्वार से 374, नैनीताल जिले से 424, उधमसिंह नगर से 217, पौडी से 131, टिहरी से 63, चंपावत से 119, पिथौरागढ़ से 70, अल्मोड़ा 85, बागेश्वर से 34, चमोली से 27, रुद्रप्रयाग से 09, उत्तरकाशी से 01 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: किशोर उपाध्याय की कांग्रेस पार्टी से सभी पदों से विदाई,

Wed Jan 12 , 2022
देहरादून: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी आलाकमान ने आज सभी पदों से हटा दिया है। किशोर उपाध्याय पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगा है। किशोर उपाध्याय लंबे समय से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में थे और वह भाजपा के बड़े नेताओं के साथ […]

You May Like

Breaking News

advertisement