मेहनगर आज़मगढ़:प्रतिष्ठित समाजसेवी रणजीत सिंह के आकस्मिक निधन पर अंतिम विदाई में उमड़ा जन सैलाब

मेंहनगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी रणजीत सिंह के आकस्मिक निधन पर अंतिम विदाई में उमड़ा जन सैलाब

मेंहनगर आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के नेता और नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी 70 वर्षीय रणजीत सिंह की हृदय गति रूकने से निधन हो गया था जिनकी आज अंतिम विदाई के लिए पूरा नगर उमड़ पड़ा हर किसी की आँखे नम दिखी और पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त था उल्लेखनीय है कि श्री सिंह मेंहनगर में अपने युवा काल से जन सेवा में लगे हुए थे। लगभग 40 वर्ष नि:स्वार्थ और समान भाव से सभी के दुःख-सुख में शामिल होते रहे नगर की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर और संघर्षरत रहे। वह नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव भी लड़ चुके थे। उनके आकस्मिक निधन से नगर में शोक की लहर दौड़ गयी निधन का समाचार सुनते ही नगर शोकाकुल हो उठा। नगर के सभी वर्गों के लोग उनके निधन पर मर्माहत हो उठे। भाजपा के वरिष्ठ ,युवा पदाधिकारी मौके पर पंहुच कर अंतिम विदाई दिया जिसमें, मंडल अध्यक्ष कृष्ण बिहारी सिंह, जलभरत सिंह,रणवीर सिंह, राजेश अस्थाना, नगर कमलेश कुमार मधुकर, राजबहादुर सिंह प्रधान, त्रिलोकी सिंह, नन्हकू राम सरोज, मोहनलाल गुप्त, पत्रकार सुधीर चन्द्र अस्थाना, सतीश चतुर्वेदी, मुकेश सिंह, दुर्गा प्रसाद सिंह, अशोक सिंह, रमाकांत पाण्डेय अमित सिंह हिन्दू युवा वाहिनी जिला संगठन मंत्री,करणी सेना जिला अध्यक्ष बिक्रम सिंह, मण्डल महामंत्री अनुराग पांडे उदय प्रताप सिंह, आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक सतंप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनगर आज़मगढ़:मेंहनगर के कुसमुलिया गाँव में लाभार्थी अभियान योजना का हुआ शुभारंभ नन्हकूराम सरोज ने फ़ीता काटकर किया उद्घाटन

Tue Jan 11 , 2022
मेंहनगर के कुसमुलिया गाँव में लाभार्थी अभियान योजना का हुआ शुभारंभ नन्हकूराम सरोज ने फ़ीता काटकर किया उद्घाटन । मेंहनगर आज़मगढ़ । मेंहनगर कुसमुलिया गाँव में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा लाभार्थी अभियान योजना का हुआ शुभारंभ किया गया जिसका उद्घाटन ज़िला महामंत्री नन्हकूराम सरोज ने फीता काटकर अभियान का […]

You May Like

Breaking News

advertisement