“11 लाख से अधिक लोगों ने लिया कोरोना सुरक्षा का प्रथम डोज ” स्टोरी

आदरणीय संपादक महोदय,
“11 लाख से अधिक लोगों ने लिया कोरोना सुरक्षा का प्रथम डोज ” स्टोरी आपके अवलोकनार्थ प्रेषित कर रहे हैं।

– 6.04 लाख को दूसरा तो वहीं 193 लोगों ने लगवाया प्रिकॉशन डोज

जांजगीर-चांपा ,12 जनवरी 2022/  जिले में कोरोना की तीसरी लहर और नए वेरियंट ओमीक्रॉन से सुरक्षा, बचाव और उपचार के लिए समुचित उपाय किये जा रहे हैं। इसके तहत टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में कुल 11 लाख से अधिक लोगों को कोरोना सुरक्षा का प्रथम डोज का टीका लगाया गया है। 6.04 लाख लोगों को दूसरा डोज लगाया जा चुका है। वहीं 193 लोगों को प्रिकॉशन डोज (बूस्टर डोज) लगाया गया है।

 इस संबंध में सीएमएचओ डॉ. एस.आर.बंजारे ने बताया जिले में कोविड-19 टीकाकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कोवि़ड से सुरक्षा के लिए भी लोगों में टीकाकरण को लेकर खासी जागरूकता देखी जा रही है। इसी के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु के 11 लाख से अधिक लोगों को प्रथम डोज और 6.04 लाख हितग्राहियों को दूसरी डोज का टीका लगाया गया है। वहीं  ज़िले में फ्रंटलाईन वर्कर, हेल्थ वर्कर और 60 वर्ष से अधिक आयु के कुल 193 हितग्राहियों को प्रिकॉशन डोज ( बूस्टर डोज) लगाया गया है। इसी प्रकार 15 से 18 वर्ष तक के 64,453 किशोरों को भी कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा चुका है।

टीके का दोनों डोज लगवाना अनिवार्य – सीएमएचओ डॉ. एस.आर.बंजारे ने बताया  “कोरोना के सुरक्षा संबंधी प्रोटोकाल का पालन करना जरूरी है। कोरोना से बचने के लिए टीके के दोनों डोज लगवाना भी अनिवार्य है। जिन्होंने पहला डोज लेकर छोड़ दिया है। उन्हें चिन्हाकित कर दूसरे डोज का टीका लगाया जा रहा है। विगत 03 जनवरी से 15 से 18 वर्ष के उम्र के किशोर-किशोरियों के लिए टीकाकरण शुरू हो गया है। इसके अलावा फ्रंट लाईन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और 60 साल से अधिक उम्र वाले गंभीर बीमारी से पीड़ित हिताग्राहियों का प्रिकाशन डोज का टीकाकरण भी प्रारंभ हो गया है। शतप्रतिशत टीकाकरण होने से ही हम सब कोरोना से सुरक्षित हो सकेंगे इसलिए लोगों से अपील करते हैं की टीका अवश्य लगवाएं।“

सावधानी जरूरी – कोरोना से बचाव के लिए कोरोना गाइ़डलाइन का पालन करना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को सावधानी रखना जरूरी है जैसे- नाक, मुंह ढंककर रखना, मास्क सही ढंग से लगाना और साबुन से थो़ड़ी-थोड़ी देर में हाथ धोते रहना चाहिए। इसके अलावा सेनेटाइजर का उपयोग भी करना चाहिए। जब तक जरूरी ना हो तब तक घर के बाहर नहीं निकलना चाहिए। भीड़ वाली जगह से बचते हुए सामाजिक दूरी के नियम का पालन करना चाहिए। 

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर ने जिला कार्यालय परिसर का निरीक्षण कर सौंदर्यीकरण एवं वृक्षारोपण के संबंध में दिए निर्देश

Wed Jan 12 , 2022
 जांजगीर-चांपा, 12 जनवरी, 2022/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज कलेक्टर कार्यालय  परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर के सौंदर्यीकरण कार्य और वृक्षारोपण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्टेनो श्री एसबी साहू, सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। Read Article 🔊 Listen to […]

You May Like

Breaking News

advertisement