उतराखंड: दून अस्पताल में अब केवल कोरोना संक्रमित मरीजों का ही इलाज होगा,

देहरादून: कोरोना के मरीजों का तेजी से बढ़ने और अस्पतालों में भर्ती होने के बाद सोमवार से दून अस्पताल में बदली व्यवस्था के बीच इलाज होगा। यहां पर सामान्य मरीजों के न ऑपरेशन होंगे और न ही उन्हें भर्ती किया जाएगा। ओपीडी में भी केवल 12 बजे तक ही पंजीकरण होंगे और आधी क्षमता के साथ मरीजों को देखा जाएगा। सामान्य मरीजों को कोरोनेशन और गांधी अस्पताल में भेजा जाएगा।

जिससे यहां पर दबाव बढ़ना तय है। दून अस्पताल के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने बताया कि अस्पताल में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। इसीलिए यहां पर कोरोना के लिए वार्डों को आरक्षित कर दिया गया है। मरीजों से अपील की जा रही है यदि कोरोना के लक्षण उन्हें हैं, तभी अस्पताल आए। अन्य इलाज के लिए कोरोनेशन जाए।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुड़की: भाजपा के पार्षदों ने दिया सामुहिक इस्तीफा,

Mon Jan 10 , 2022
रुड़की भाजपा के पार्षदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा , विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है, भाजपा के 29 पार्षदों में से 14 पार्षदों ने पार्टी से स्तीफा दे दिया है। बागी पार्षदों ने बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस कर ये जानकारी दी। स्तीफा देने वाले पार्षदों ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement