नवरात्र में मंदिर और स्कूल के पास खुली शराब की दुकान

नवरात्र में मंदिर और स्कूल के पास खुली शराब की दुकान

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : नवरात्र में तुलाशेरपुर में स्कूल और मंदिरों के पास खोली गई शराब की दुकान का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। लक्ष्मी नगर कालौनी के बाशिंदों ने डीएम और सांसद छत्रपाल गंगवार को शिकायत पत्र देकर दुकान हटवाने की मांग की। बारादरी थाना क्षेत्र में तुलाशेरपुर में लक्ष्मीनगर कालौनी के पास सैक्रेट हार्ट स्कूल और तीन मंदिरों के बीच दुकान खोल दी गई। सुबह लोगों ने शराब की दुकान खुली देखी तो बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाओं ने एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। सेल्समैन से लाइसेंस दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा पाया। लोगों के भारी विरोध की वजह से दुकान का शटर गिरा दिया और जब भीड़ चली गई।दोबारा दुकान खोल ली।कालौनी के लोगों ने डीएम व सांसद को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर अमित उपाध्याय, सुरेश चंद्र सक्सेना, जितेंद्र सलूजा,वीरेंद्र पाल सिंह, प्रभा शर्मा, मुनेन्द्र सिंह, मीरा सिंह, गीता देवी, गोमती देवी आदि उपस्थित रहीं। लक्ष्मी नगर कालौनी के लोगों का कहना है कि दुकान के बाहर जो बोर्ड लगा उस पर दुकान का आवंटन संजय नगर इलाके में होना लिखा है, जबकि दुकान संजय नगर में न खोलकर तुलाशेरपुर इलाके में खोली गई है। जोकि आवंटन नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने ने जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और सांसद छत्रपाल गंगवार से मामले में कार्रवाई करते हुए। उनके इलाके से शराब की दुकान हटवाने की मांग की है। वहीं गत दिवस जंक्शन पर पहुँच कर माननीय वनमंत्री को सौंपा था।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवा धार्मिक सेवा संगठन के संदीप अध्यक्ष,सतीश महासचिव एवं अमित उपाध्यक्ष निर्वाचित

Fri Apr 4 , 2025
युवा धार्मिक सेवा संगठन के संदीप अध्यक्ष,सतीश महासचिव एवं अमित उपाध्यक्ष निर्वाचित दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : नोएडा सेक्टर 45 स्थित सदरपुर कॉलोनी के युवाओं ने मिलकर एक युवा धार्मिक सेवा संगठन संस्था का निर्माण किया। इस संस्था के अध्यक्ष संदीप चौहान, उपाध्यक्ष अमित प्रताप राणा, महासचिव सतीश दीक्षित, […]

You May Like

advertisement