हिन्दी मंच दिवस पर शहर के प्रमुख रंगकर्मियों को किया सम्मानित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में गुरुवार को क्लब के कहरवान स्थित सभागार में हिंदी रंगमंच दिवस पर पंडित राधे श्याम कथावाचक स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें चार दशकों से रंगकर्म में अपना योगदान देने वाले शहर के पांच प्रमुख रंगकर्मियों को सम्मानित किया गया।”हिंदी रंगकर्म की चुनौतियों” विषय पर अपने विचार रखते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवगीतकार रमेश गौतम ने कहा कि बरेली के रंगकर्म का क्षेत्र पिछले कई वर्षों से सीमित संसाधनों के कारण चुनौतियों से जूझ रहा है जिससे रंगकर्मी बहुत आहत हैं। कार्यक्रम के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार साहित्यभूषण सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि टी. वी. और सोशल मीडिया ने रंगकर्म को बहुत नुकसान पहुंचाया है फिल्मों के पटकथा लेखक गुडमिन मसीह ने भी कलाकारों को आ रही अड़चनों पर अपनी चिंता व्यक्त की। शहर और बाहरी क्षेत्रों में पिछले चार-पाँच दशकों से रंगकर्म के क्षेत्र में सक्रिय रहने वाले पांच रंगकर्मियों को सम्मानित किया गया। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा,डा. सुरेश रस्तोगी और प्रकाश चंद्र सक्सेना ने वरिष्ठ रंगकर्मी संजय सक्सेना, संजय मठ, राजीव शर्मा,अम्बुज कुकरेती और दुर्गा प्रसाद पप्पू वर्मा को रंगकर्म में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पंडित राधे श्याम कथावाचक सम्मान दिया। उन्हें हार, शाल,प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सभी रंगकर्मियों ने सम्मान के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि सम्मान पाकर रंगकर्म के क्षेत्र में उनकी जिम्मेदारी और ज्यादा बड़ गई है। सभी का आभार इन्द्र देव त्रिवेदी ने व्यक्त किया। अविनाश चंद्र सक्सेना, अखिलेश कुमार उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वक्फ बिल के नाम पर मुसलमानों को बरगला रहा है विपक्ष : राजेश अग्रवाल, भाजपा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष

Fri Apr 4 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने गुरुवार को रामपुर गार्डन में अपने आवास पर प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष और मौलाना तौकीर रजा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे वक्फ संशोधन बिल विरोध कर मुसलमानों को बरगलाने का काम कर रहे […]

You May Like

advertisement