अमृतवेला सोसाइटी द्वारा पौष पूर्णिमा और नव वर्ष के उपलक्ष्य में रामायण का भोग डाला गया

रामायण हमें जीना सिखाती है: पुजारी रशपिंदर शास्त्री।

फिरोजपुर 03 जनवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

अमृतवेला प्रभात सोसाइटी संग श्री राम सेना द्वारा प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर धूप फैक्ट्री के सामने फिरोजपुर शहर में पौष पूर्णिमा और नव वर्ष के उपलक्ष्य में श्री रामायण पाठ का भोग डाला गया। सचिन नारंग, करण मोंगा, राजेश वासुदेवा और श्री राम सेना ने प्रभु श्री राम और बाला जी के सुंदर भजनों का गुणगान करके मंदिर प्रांगण को अयोध्या धाम में परिवर्तित कर दिया। इस भक्तिमय माहौल में संगत का उत्साह देखने लायक था। इस अवसर पर पुजारी रशपिंदर शास्त्री ने अपने प्रवचनों में कहा कि रामायण हमें रिश्‍ते और विश्वास का महत्व सिखाती हैं। श्रीराम ने सब कुछ जानते हुए भी कैकई को दिया वचन को निभाया। वहीं सभी भाइयों में प्रेम था। ऐसे प्रेम में लालच, गुस्से या विश्वासघात के लिए जगह ही नहीं थी। लक्ष्मण ने 14 साल तक भाई राम के साथ वनवास किया, वहीं दूसरे भाई भरत ने राजगद्दी के अवसर को ठुकरा दिया। भाइयों के प्यार की ये सीख हमें लालच और सांसारिक सुखों के बजाय रिश्तों को महत्व देने के लिए प्रेरित करती है।
इस अवसर पर मुख्य पुजारी सत्यदेव भारद्वाज,नवनीत शर्मा गोरा और उनकी टीम, महंत शिवराम दास, विनोद उप्पल, गुलशन चावला, संजीव हांडा, अजय ग्रोवर, सुनीता कटारिया, राधिका पूजा हांडा, आशा गुप्ता, कंचन हांडा, कल्पना भारद्वाज और अधिक संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग उपस्थित रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादूनप्रदेश में परिवार रजिस्टर में घपले पर सीएम धामी सख़्त, प्रदेशव्यापी जांच के दिए निर्देश

Sun Jan 4 , 2026
सागर मलिक उत्तराखंड डेमोग्राफी चेंज मुद्दे पर सीएम धामी की बड़ी कारवाई परिवार रजिस्टर में घपले, सीएम ने दिए जांच के आदेश,रजिस्टर हुए जब्त 2003 से दर्ज नामों की जांच के लिए जिलों में बनाई जाएगी समिति परिवार रजिस्टर नियमावली में संशोधन के लिए कैबिनेट में लाए जाने के निर्देश […]

You May Like

advertisement