Breaking Newsकोरियाछत्तीसगढ़

’महिला शक्ति का कमाल- नीतू बदल रही सोनहत की स्वच्छता की तस्वीर’

कोरिया 20 मार्च 2026/ ग्राम पंचायत सोनहत में एक महिला की पहल ने स्वच्छता की दिशा में उल्लेखनीय बदलाव लाने में सफल हो रही है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत चल रहे प्रयासों को नई गति देते हुए नीतू ने गांव को स्वच्छ बनाने का जिम्मा उठाया है।

एक साधारण किसान परिवार से आने वाली नीतू, स्व-सहायता समूह की सक्रिय सदस्य हैं और ‘स्वच्छता दीदी’ के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने सप्ताह में तीन दिन घर-घर जाकर कचरा संग्रहण शुरू किया और ग्रामीणों को गीले एवं सूखे कचरे को अलग रखने के लिए प्रेरित किया।

ग्राम पंचायत की महिला सरपंच श्रीमती मानमती के सहयोग से गांव में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत हुई है। पहले जहां कचरे के ढेर आम बात थे, वहीं अब गलियां साफ-सुथरी नजर आने लगी हैं। नीतू की मेहनत से ग्रामीणों में भी जागरूकता आई है और वे स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel