देहरादून में सिर दर्द बनी ट्रैफिक की समस्या, जाम मुक्त करने के प्लान का हैं ये स्टेट्स

सागर मलिक

देहरादून में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक से हर कोई त्रस्त, शहर को रेंगते ट्रैफिक से राहत दिलवाने के लिए किया जा रहा ये काम

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले कुछ सालों में ट्रैफिक सड़कों पर हद से ज्यादा बढ़ गया है. पूरे पूरे दिन शहर के हर चौराहे पर लंबी-लंबी गाड़ियों की कतारें देखने को मिलती हैं. जहां एक तरफ दिल्ली से देहरादून के लिए पहुंच आसान बना दी है. इसके अलावा तमाम हाईवे का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन दून शहर में प्रवेश करती ही सभी वाहन रेंगने लगते हैं. ऐसे में लोक निर्माण विभाग शहर में ट्रैफिक मोबिलाइजेशन के लिए क्या कुछ प्लान तैयार कर रहा है और इसको लेकर क्या स्टेटस है? इस पर लोक निर्माण विभाग ने जानकारी दी.

रिस्पना पर 11 किमी और बिंदाल नदी पर 15 किलोमीटर की बनाई जाएगी एलिवेटेड रोड: उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष राजेश शर्मा ने ईटीवी भारत को बताया कि राजधानी देहरादून में लगातार बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए लोक निर्माण विभाग की ओर से देहरादून सिटी मोबिलाइजेशन प्लान तैयार किया गया है. जिसके तहत पहले चरण में दो बड़े प्रोजेक्ट स्वीकृत हुए हैं.

ये दोनों प्रोजेक्ट रिस्पना और बिंदाल नदी पर बनाए जाने वाले एलिवेटेड रोड हैं. उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत रिस्पना नदी पर 11 किलोमीटर और बिंदाल नदी पर 15 किलोमीटर की एलिवेटेड रोड बनाई जानी है. उन्होंने बताया कि पूरे प्रोजेक्ट की प्लानिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है और डीपीआर भी तैयार की जा चुकी है.

फिलहाल, इन दिनों पुनर्वास और विस्थापन की प्रक्रिया जारी है. जिसमें भूमि समीकरण और टी शिफ्टिंग की प्रक्रिया भी चल रही है. उन्होंने बताया कि शासन स्तर से भी इस को लेकर तत्परता से काम किया जा रहा है. जैसे ही यह काम निपटता है, वैसे ही ग्राउंड पर निर्माण शुरू कर दिया जाएगा.

आशा रोड़ी से मोहकमपुर तक बनेगा नया फ्लाईओवर: वहीं, देहरादून में रिंग रोड प्रोजेक्ट भी गतिमान है. जिसकी कार्यदायी संस्था नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) है. राजेश चंद्र शर्मा ने बताया कि NHAI आशा रोड़ी से मोहकमपुर तक एक अन्य नया फ्लाईओवर की प्लानिंग कर रहा है. ताकि, देहरादून शहर के ट्रैफिक को और अच्छे तरीके से संचालन किया जा सके.

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का 'खयाल' रखेंगे डाक्टर और मेडिकल स्टाफ

Mon Apr 21 , 2025
चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का ‘खयाल’ रखेंगे डाक्टर और मेडिकल स्टाफ,सागर मलिक विशेष ट्रेनिंग लेने के बाद डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ को चारधाम यात्रा में किया जाएगा तैनात, देहरादून और श्रीनगर में दी गई ट्रेनिंग देहरादून: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने […]

You May Like

Breaking News

advertisement