शेयर मार्किट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक : कुरुक्षेत्र पुलिस ने शेयर मार्किट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना साइबर कुरुक्षेत्र पुलिस टीम ने शेयर मार्किट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में मंगल सिंह वासी दलमीर खेडा जिला फाजिल्का, राकेश कुमार वासी तेलुपुरा जिला फाजिल्का व रोहित कुमार वासी अबोहर जिला फाजिल्का पंजाब को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कमल कान्त शर्मा वासी पेहवा जिला कुरुक्षेत्र ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह नेटवर्किंग काम करता है। कुछ समय पहले फेसबुक के माध्यम से नेटवर्किंग प्रोडक्ट में काम करने वाली एक लडकी से उसकी बात हुई। जिसने उसको बताया कि वह ने नेटवर्किंग के काम में पैसे लगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकता है। इसके बाद उसने अपने जानने वाले कुछ साथियों के साथ मिलकर आरोपी द्वारा दिए गये खातों में करीब 38 लाख 50 हजार रुपये जमा कर दिए। इसके बाद उसको बताया गया कि उसको ने नेटवर्किंग के काम में 21 लाख रुपये का फायदा हुआ है। इस पैसे को लेने के लिए उसको टैक्स के नाम पर 5 लाख 60 हजार रुपये जमा करने होंगे। उसको अपने साथ धोखाधड़ी होने का आभास हुआ। जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच की गई।
दिनांक 22 सितम्बर 25 को साइबर थाना प्रभारी पीएसआई महेश कुमार के दिशा-निर्देश में पीएस आई वेदप्रकाश, मुख्य सिपाही देश राज, सुभाष चंद व एसपीओ जगजीत सिंह की टीम ने शेयर मार्किट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में मंगल सिंह वासी दलमीर खेडा जिला फाजिल्का, राकेश कुमार वासी तेलुपुरा जिला फाजिल्का व रोहित कुमार वासी अबोहर जिला फाजिल्का पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।




