दिन रात दौड़ेगी गुदगुदी ट्रांसपोर्ट कंपनी, गुदगुदी जंक्शन समूह द्वारा टी-विद गुदगुदी कार्यक्रम आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरूक्षेत्र,10 जनवरी:- गुदगुदी जंक्शन समूह द्वारा रविवार सायं थानेसर सिटी जोन के अन्तर्गत झांसा रोड़ स्तिथ सरस्वती कॉलोनी में टी-विद गुदगुदी कार्यक्रम आयोजित किया गया।जानकारी देते हुए संस्थापक सदस्य अवनी गुप्ता ने बताया कि समूह के करिअर ग्रुप सफलता मंत्र के सहायक संचालक अमरजीत पांचाल के निवास पर संस्थापक अध्यक्ष चंद्रमौली गौड़ की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने कुशलक्षेम वार्ता के साथ-साथ सभी 13 ग्रुपों को और अधिक बेहतर बनाने पर विचार-विमर्श करके सुझाव भी दिए।इस दौरान नन्हें कलाकार लव्य पांचाल ने बांसुरी वादन द्वारा प्रस्तुत किए गए फिल्मी गीत “हर घड़ी बदल रही है रुप जिन्दगी”…..,”उड़ जा काले काँवाँ”…और “राधा कृष्ण” की मनमोहक धुन से सबको मंत्रमुग्ध किया।अवनी ने बताया कि गुदगुदी ग्रुप प्रशंसकों की मांग को देखते हुए समूह द्वारा 20 जनवरी से नया मनोरंजक ग्रुप गुदगुदी ट्रांसपोर्ट कम्पनी शुरू किया जाएगा। यह ग्रुप दिन-रात (24 घन्टे) सबका मनोरंजन करेगा।इस ग्रुप में 1 दिन की 4 शिफ्टों के दौरान 10-10 मनोरंजक टीम सदस्य लोगों का मनोरंजन करेंगे।प्रत्येक शिफ्ट 6 घन्टे की रहेगी।समूह द्वारा आयोजित टी-विद गुदगुदी कार्यक्रम के सार्थक परिणाम मिल रहे हैं।सभी सदस्य एक दूसरे से परिचित हो रहे हैं साथ ही आपसी भाईचारा भी मजबूत हो रहा है। कार्यक्रम में समूह संरक्षक जितेन्द्र बंसल,सचिव सुनील अंगीरस, डॉ.भूपेंद्र शर्मा,गुलशन दहिया, लखबीर सिंह लक्खा, डॉ.श्याम लाल शर्मा,श्याम जुनेजा, शमशेर कश्यप,राकेश कंसल और कृष्ण चंद पांचाल आदि शामिल रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

करोना महामारी की रोकथाम के लिए प्राचीन श्री शिवालय मंदिर में लगाया गया टीकाकरण कैंप

Mon Jan 10 , 2022
फिरोजपुर 10 जनवरी कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता भारत में करोना की रफ़्तार बढ़ती जा रही है जिसके चलते भारत के सभी राज्यों में करोना के केस बढ़ते जा रहे है। करोना की रोकथाम के लिए फ़िरोज़पुर के सेहत विभाग की ओर से टीकाकरण कैंप प्राचीन श्री शिवालय मंदिर जीरा […]

You May Like

Breaking News

advertisement