पूर्व सदर विधायक स्वर्गीय अखिलेश सिंह की 6वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

रायबरेली
रिपोर्टर अभय द्विवेदी

रायबरेली जिले की राजनीति में अलग पहचान रखने वाले पूर्व सदर विधायक स्वर्गीय अखिलेश सिंह की 6वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलेभर से उनके समर्थक, शुभचिंतक और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में पहुंचे और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का आयोजन स्व. अखिलेश सिंह की बहन पूनम सिंह द्वारा किया गया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने उन्हें गरीबों का मसीहा और जननायक बताते हुए उनके कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय अखिलेश सिंह का जनता से सीधा जुड़ाव और संघर्षशील छवि ने उन्हें हमेशा लोगों के बीच लोकप्रिय बनाए रखा। उनके द्वारा गरीबों और वंचितों के लिए किए गए कार्य आज भी जनमानस के दिलों में बसे हुए हैं। सभा में लोगों ने यह भी कहा कि स्व. अखिलेश सिंह की स्मृतियां, उनका स्नेह, आदर्श और मार्गदर्शन आगे भी समाज को प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समर्थकों ने संकल्प लिया कि उनके बताए मार्ग पर चलते हुए गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करते रहेंगे। पुण्यतिथि कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग शामिल हुए और अपने प्रिय नेता को नम आंखों से नमन किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रबंधक पद के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 19 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

Wed Aug 20 , 2025
महासमुंद 20 अगस्त 2025/ जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित महासमुंद के प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति चिरको, सिंघरूपाली, मुनगासेर, आमाकोनी एवं गढ़फूलझर में प्रबंधक पद के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से 19 सितम्बर 2025 को शाम 5ः00 बजे तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रबंधक संचालक जिला […]

You May Like

Breaking News

advertisement