Breaking Newsछत्तीसगढ़महासमुंद

जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम लांती के 233 घरों में पहुंच रहा नल से जल

घर में स्वच्छ जल की उपलब्धता से परिवार के स्वास्थ्य में हुआ सुधार – श्रीमती ललिता दास

महासमुंद 2 अप्रैल 2026/ जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर जल की उपलब्धता से जिले के सरायपाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम लांती के ग्रामीणजन बहुत खुश हैं। इस उपलब्धता के लिए ग्रामीणजन केंद्र और राज्य शासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है। ग्रामीणजन बताते हैं कि एक समय था जब गांव के ग्रामीणों को पेयजल के लिए हैंडपंप और पावर पंप पर निर्भर रहना पड़ता था। विशेषकर गर्मी के मौसम में जल संकट गहराने पर महिलाओं को दूर-दराज तक जाकर पानी लाना पड़ता था, जिससे समय और श्रम दोनों की अत्यधिक खपत होती थी।
इस समस्या के समाधान हेतु जल जीवन मिशन के तहत ग्राम लांती में 85.04 लाख रुपये की लागत से सुदृढ़ जल प्रदाय व्यवस्था विकसित की गई। इसके अंतर्गत एक सुसज्जित पानी टंकी का निर्माण किया गया तथा लगभग 4400 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई। इस परियोजना के माध्यम से गांव के 233 घरों तक नल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। पहले जहां गांव में मात्र 6 हैंडपंप और 2 पावर पंप के माध्यम से जलापूर्ति होती थी, वहीं अब अधिकांश परिवारों को उनके घर पर ही नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। इस उपलब्धि में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती सुभाषिणी साहू के नेतृत्व, पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रियता तथा ग्रामीणों के सहयोग की भूमिका रही है। सामूहिक प्रयासों के परिणामस्वरूप ग्राम लांती को 13 सितम्बर 2025 को हर घर जल ग्राम के रूप में प्रमाणित किया गया।
गांव की हितग्राही श्रीमती ललिता दास बताती हैं कि पूर्व में उन्हें पानी के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था और कई बार दूरस्थ स्रोतों तक जाना पड़ता था। किंतु अब घर में नल कनेक्शन मिलने से उन्हें सहज रूप से स्वच्छ जल उपलब्ध हो रहा है। वे कहती हैं कि इससे उनके समय की बचत के साथ परिवार के स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिला हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel