उतराखंड: कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र तैयार, ये होगी मुख्य बाते,

2022 की चुनावी बिसात बिछ चुकी है,प्रदेश में शह मात का खेल शुरू हो चुका है,आरोप प्रत्यारोप का दौर पूरे जोरो पर है ऐसे में पार्टियां अब अपने चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं।उत्तराखण्ड कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में उत्तराखण्ड से बेरोजगारी दूर करने का संकल्प तैयार किया है। पार्टी जल्द अपने घोषणा को जारी करेगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में उत्तराखंड के दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या सबसे बड़ी समस्या है और हमारी सरकार अगले 5 साल के दौरान प्रदेश से बेरोजगारी दूर करने के प्रयासों पर काम करेगी। गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड के विकास और तमाम ज्वलंत मुद्दे चुनाव घोषणा पत्र में रखे गए हैं। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आम जनता की राय के आधार पर कांग्रेस अपने घोषणापत्र को तैयार कर रही है। जल्द ही घोषणा पत्र को जारी कर दिया जाएगा।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: भाजपा की हाईलेवल बैठक, दावेदारों के नामों पर होगा मंथन,

Wed Jan 12 , 2022
उत्तराखंड में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद विधानसभा चुनावों से पूर्व उत्तराखंड भाजपा ने संगठन पदाधिकारियों की आज अहम बैठक भाजपा मुख्यालय उत्तराखंड में शुरू हो गई है।बैठक में चुनाव प्रभारी,प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे।भाजपा पार्टी ऑफिस में जिला अध्यक्ष पूर्व जिला अध्यक्षव जिला […]

You May Like

Breaking News

advertisement