उत्तराखंड: वार्डन की क्रूरता, मासूम भाइयों का किया यौन उत्पीड़न, सीसीटीवी में कैद हुई हरकत

उत्तराखंड: वार्डन की क्रूरता, मासूम भाइयों का किया यौन उत्पीड़न, सीसीटीवी में कैद हुई हरकत,

सागर मलिक

बोर्डिंग स्कूल में दो नाबालिग दिव्यांग भाइयों के यौन उत्पीड़न का मामला सामना आया है। सीसीटीवी में आरोपी वार्डन की क्रूरता दिखी,

शहर के एक बोर्डिंग स्कूल में नाबालिग दिव्यांग भाइयों के यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो आरोपी वार्डन की क्रूरता दिखाई दी। सीसीटीवी में दिखा कि आरोपी ने न सिर्फ बच्चों का उत्पीड़न किया बल्कि क्रूरता के साथ मारपीट की। पुलिस ने सीसीटीवी की डीवीआर को कब्जे में लेने के साथ ही आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 30 मई को एक महिला ने शिकायत की थी कि उनके दो बच्चों के साथ एक बोर्डिंग स्कूल में मारपीट के साथ यौन उत्पीड़न किया गया। बताया कि उन्होंने अप्रैल में अपने नाबालिग दोनों बच्चों का दाखिला स्कूल में कराया था। लेकिन दाखिले के बाद से ही उनकी एक दो बार ही बच्चों से बात हुई।

30 मई को जब वह बच्चों से मिली तो बच्चों ने आपबीती सुनाई। बताया कि स्कूल, हॉस्टल का वार्डन उनके साथ मारपीट व यौन उत्पीड़न करता है। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी मोनू निवासी थाना सादियाबाद, गाजीपुर हाल पता कारगी चौक को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस ने आरोपी मोनू को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बच्चों के बयान के लिए लिखा पत्र

नाबालिग दिव्यांग बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस भी हर पहलू पर जांच कर रही है। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया। इसके साथ ही नाबालिग दिव्यांग बच्चों के बयान लेने के लिए डीएम को पत्र लिखा है। सोमवार या मंगलवार को विशेषज्ञ दिव्यांग बच्चों के बयान ले सकते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: एनडीआरएफ के प्रशिक्षकों द्वारा 6 दिवसीय टी.ओ.टी का पहला बैच शुरू हुआ

Mon Jun 2 , 2025
देहरादून: एनडीआरएफ के प्रशिक्षकों द्वारा 6 दिवसीय टी.ओ.टी का पहला बैच शुरू हुआ,सागर मलिक (श्यामेन्द्र कुमार साहू)उपनियंत्रक,नागरिक सुरक्षा, देहरादून।प्रतिलिपिः- निम्नलिखित को जनहित में निःशुल्क प्रकाशन हेतु सादर प्रेषित।

You May Like

advertisement