उत्तराखंड निकाय चुनाव: निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच जोड़तोड़ का खेल जारी है, सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन


सागर मलिक संपादक

उत्तराखंड में निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच जोड़तोड़ का खेल जारी है। चुनाव में कांग्रेस को युवाओं का समर्थन मिल रहा है। काशीपुर में रामनगर रोड स्थित कांग्रेस पार्टी के चुनाव कार्यालय के बाहर आयोजित एक बड़े युवा सम्मेलन में सैकड़ों युवा विभिन्न पार्टियों से कांग्रेस में शामिल हुए। इस सम्मेलन में जसपुर विधायक आदेश चौहान, काशीपुर नगर निगम मेयर पद के कांग्रेस प्रत्याशी संदीप सहगल, और पार्टी के प्रदेश, जिला एवं स्थानीय नेताओं ने शिरकत की।

कांग्रेस प्रत्याशी संदीप सहगल ने सम्मेलन में कहा कि इस बार युवा विकास के मुद्दे पर वोट देंगे और अपने भविष्य को संवारने के लिए मतदान करेंगे। उन्होंने काशीपुर में बदलाव और विकास की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि काशीपुर की जनता परिवर्तन की चाहत रखती है और इस बार वह बदलाव की लहर में शामिल होना चाहती है।

जसपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से युवा वर्ग परेशान हो चुका है और अब वह कांग्रेस के साथ खड़ा है। यही कारण है कि इस सम्मेलन में सैकड़ों युवा कांग्रेस का समर्थन करने के लिए यहां एकत्र हुए हैं।
उधर, काशीपुर नगर निगम के मेयर पद की दौड़ में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी अपनी जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं, जबकि बसपा प्रत्याशी हसीन खान भी जनसंपर्क कर रहे हैं और जनता से विकास के वादे कर उनका समर्थन हासिल करने की कोशिश में हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली से होकर महाकुंभ नगरी प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रायबरेली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Sun Jan 12 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली से होकर महाकुंभ नगरी प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रायबरेली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।एसपी डॉक्टर यशवीर सिंह ने रायबरेली की सीमा में 24 सुरक्षा बंकर बनाये है, जिसमे शिफ्ट वार 3 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। रायबरेली में किसी प्रकार […]

You May Like

Breaking News

advertisement