सड़क निर्माण की मांग को लेकर रात में भी नगर निगम में डाला किसानों ने डाला डेरा सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ समेत तीन थानों की पहुंची पुलिस

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : परसाखेड़ा गोकिलपुर में सड़क निर्माण की मांग को लेकर किसानों ने बुधवार को नगर निगम का घेराव किया। उन्होंने रास्तों को बंद कर दिया। इस दौरान नगर आयुक्त व मेयर दोनों ही नगर निगम में मौजूद नहीं थे। सूचना पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और किसानों का समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। सपा के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष ने भी दोपहर निगम पहुंचकर किसानों को समर्थन किया। निगम में किसानों का प्रदर्शन जारी है। इसी को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
परसाखेड़ा, बंजरिया, गरगईया उर्फ गोकिलपुर, ललपुरा और परसाखेड़ा गौटिया गांव के किसान बुधवार दोपहर करीब एक बजे भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के जिलाध्यक्ष दुर्गेश मौर्य के नेतृत्व में नगर निगम पहुंचे। ग्रामीणों ने नगर निगम के बाहर निकलने वाले रास्तों पर ट्रॉली लगाई और आवाजाही बंद कर दी। किसानों ने कहा कि वे लोग 126 दिनों से सीबीगंज में धरना दे रहे हैं। लेकिन 280 मीटर की सड़क का निर्माण नहीं हो रहा।
उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों ने जहां जमीन खरीदी है, वहां से निगम सड़क निर्माण कराने पर अड़ा हुआ है। दूसरी ओर झुमका चौराहे की ओर से सड़क निर्माण से सिर्फ दो गांव और पूर्व पार्षद का ही फायदा होगा। तीन गांव सड़क बनने के बाद भी नहीं जुड़ सकेंगे। उन्होंने अपर नगर आयुक्त पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। किसान धरने पर जुटे हुए हैं।
नगर निगम परिसर में किसानों को धरना जारी है। करीब दो सौ लोग शामिल हैं। जिनमें 50 महिलाएं और 150 पुरुष हैं। ये लोग पूरे इंतेजाम से पहुंचे हैं। लेट-बैठने के लिए रजाई कंबल हैं, और खाने पीने के भी इंतेजाम हैं। किसानों ने दोपहर में निगम के मुख्य द्वार के सामने खाना बनाया था। अब राम का खाना भी वहीं बनाने का इंतेजाम चल रहा है। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शिव चरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुलतानी अपने पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों का समर्थन किया है। इसके अलावा सपा पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना भी किसानों के साथ धरने पर बैठे हुए हैं। सपा नेताओं ने उन्हें मेयर उमेश गौतम और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य से मांग की है कि किसानों की समस्या को जल्द समाधान किया जाए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय लोकदल बरेली की जिला कार्यकारिणी घोषित

Thu Jan 23 , 2025
पवन कालरा (संवाददाता) बरेली : राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष मोहम्मद मतलूब एडवोकेट ने बुधवार को एक कार्यक्रम में अपने जिले की कार्यकारिणी घोषित कर दी। कार्यक्रम पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि रोहिलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह रहे। सभी नव मनोनीत […]

You May Like

advertisement