श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की कुरुक्षेत्र जिला इकाई का हुआ विस्तार, वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण धमीजा मुख्य सलाहकार नियुक्त

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं कृष्ण धमीजा।

कुरुक्षेत्र 6 फरवरी : कुरुक्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण धमीजा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की कुरुक्षेत्र इकाई के मुख्य सलाहकार घोषित किए गए हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने की है। इस अवसर पर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की राष्ट्रीय प्रवक्ता व श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा (SPSH) की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने कुरुक्षेत्र जिले के नवनियुक्त मुख्य सलाहकार कृष्ण धमीजा को संघ के कुरुक्षेत्र इकाई के मुख्य सलाहकार नियुक्त होने पर बधाई देते हुए कहा कि “कृष्ण धमीजा एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जिनका प्रदेश में पत्रकारिता के प्रति योगदान सराहनीय रहा है। कुरुक्षेत्र इकाई के मुख्य सलाहकार पद पर उनकी नियुक्ति श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है।”
डॉ. बंसल ने कहा,”कृष्ण धमीजा के अनुभव पर हमें पूरा विश्वास है कि संगठन नए आयामों को छुएगा और पत्रकारों के हितों के लिए वह अपनी ऊर्जा और ज्ञान का सर्वोत्तम उपयोग करेंगे जिससे हमारा संगठन नए आयाम स्थापित करेगा।”
डॉ. बंसल ने कहा कि, ” श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा पत्रकारों के अधिकारों और उनकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए सदैव समर्पित रहा है। कृष्ण धमीजा ने एक चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी को स्वीकार किया है। हमें पूरा भरोसा है कि उनके नेतृत्व में संघ निश्चित रूप से हरियाणा में पत्रकारों के हितों के लिए अद्वितीय कार्य करेगा।” प्रदेश पदाधिकारियों ने कृष्ण धमीजा को कुरुक्षेत्र इकाई के मुख्य सलाहकार पद पर नियुक्ति व उनके आगामी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजेश आहूजा (सोनीपत), प्रदेश संरक्षक डॉ. डीएल मल्होत्रा (सोनीपत), हरमिंदर नागपाल (चंडीगढ़), प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र केम (करनाल), प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल धीमान (कुरुक्षेत्र), प्रदेश सह- सचिव शेलेन्द्र जैन (करनाल), पंकज सिंगला (पानीपत), जरनैल रंगा (कुरुक्षेत्र), कुरुक्षेत्र इकाई के मुख्य संरक्षक देस राज भटनागर, प्रदेश संग़ठन प्रचारक वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक (कुरुक्षेत्र), प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल (सोनीपत), प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेश राजपूत (सोनीपत) सहित भारी संख्‍या में पत्रकार उपस्थित थे। सभी ने संघ की संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल के नेतृत्व में संघ को और सशक्त करने का संकल्प लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कल्पवास ही स्वर्ग जाने के लिए एक मात्र रास्ता, कल्पवास दौरान हमको स्वर्ग यही महसूस होता है-गायत्री पांडेय

Thu Feb 6 , 2025
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत चौंकिए मत! धरती पर है स्वर्ग…..कल्पवास किया जाता है स्वर्ग जाने के लिए हमको स्वर्ग यही महसूस होता है पहले इनके बाबा जाते थे जाते थे फिर माता जीजाती हैं एक से डेढ़ महीने का कl कल्पवास,होता हैलोग कहते हैं कि मरने के बाद स्वर्ग देखने […]

You May Like

Breaking News

advertisement