उत्तराखंड: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े बाइस लाख की ठगी

उत्तराखंड: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े बाइस लाख की ठगी,
सागर मलिक संपादक

बनबसा में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक स्थानीय युवक से 22 लाख से अधिक की ठगी हो गई। पुलिस के बार बार जागरूक करने के बाद भी लोग साइबर ठगों के बहकावे में आ रहे हैं।

थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि बीते दिवस शुक्रवार को क्षेत्र के एक युवक ने थाने में तहरीर दी। बताया कि नौकरी सोशल मीडिया पर विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे कई बार में 22,51,000 रुपये की ठगी की गई है। बताया कि मामला पिछले वर्ष आठ अक्तूबर 2024 से 28 अक्तूबर 2024 के बीच का है।

तहरीर के आधार पर विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आनलाइन ठगी करने के आरोपी मोहित सक्सेना के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच एसआई दिलबर सिंह भंडारी को सौंपी गई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ठिरियाखेतल गाँव के पास हाईवे किनारे खाई में घायल पडी़ गाय का कराया उपचार तथा देखरेख के लिए ग्राम पंचायत औंधे की गौशाला में देखरेख के लिए पहुँचाया

Sun Feb 9 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के ठिरिया खेतल गांव के पास नेशनल हाईवे के किनारे खाई में एक घायल गाय की सूचना मिलने पर विश्व हिंदू महासंघ (गौ रक्षा प्रकोष्ठ ) के तहसील प्रभारी नवनीत गंगवार, जिला उपाध्यक्ष महीपाल गुज्जर नगर अध्यक्ष मुदित प्रताप सिंह मौके […]

You May Like

Breaking News

advertisement