थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक समेत युवक गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान रहपुरा अंडर पास से चोरी की बाइक समेत एक युवक को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक लगभग 15 दिन पहले पिपरिया गांव निवासी मुकुट सिंह की बाइक अपने गांव से शादी समारोह कार्यक्रम के दौरान चोरी हो गई थी। पीड़ित मुकुट सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा कर लिया था। फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार 12 फरवरी शाम पुलिस टीम हाइवे के निकट रहपुरा अंडर पास पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक से आ रहे व्यक्ति को पुलिस ने रुकने के लिए हाथ से इशारा किया तो वह अपनी बाइक की स्पीड चेंज कर भागने लगा पुलिस टीम ने उसका पीछा कर पकड़ लिया। और उसे अपने साथ थाना ले आए। पुलिस पूछताछ पर उसने अपना नाम रणबीर निवासी गांव रफियाबाद बताया। उसके बाद पुलिस ने उसकी बाइक नंबर और चेसिस नंबर ऐप पर चेक किए तो वह फर्जी निकले। पुलिस के द्वारा सख्ती करने पर उसने बताया कि उसने बाइक अपने गांव के युवक हरेन्द्र से खरीदी थी। जबकि हरेंद्र ने बाइक को पिपरिया गांव से चोरी किया था। पुलिस ने पिपरिया गांव निवासी मुकुट सिंह ने अपनी चोरी की बाइक की पहचान की। पुलिस ने बाइक को सीज कर रणवीर को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने हरेंद्र सिंह वांछित कर उसकी तलाश कर रही है

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री कमलजीत सेतीया अध्यक्ष अरोड़ा महासभा पंजाब ने पंजाब प्रांत के अपने सहयोगीयों से सलाह-मशवरा के उपरांत पंजाब एग्जीक्यूटिव बॉडी में की गई घोषणा-अश्वनी ढींगरा महामंत्री

Fri Feb 14 , 2025
श्री कमलजीत सेतीया अध्यक्ष अरोड़ा महासभा पंजाब ने पंजाब प्रांत के अपने सहयोगीयों से सलाह-मशवरा के उपरांत पंजाब एग्जीक्यूटिव बॉडी में की गई घोषणा-अश्वनी ढींगरा महामंत्री [पंजाब]फिरोजपुर 13 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= श्री कमलजीत सेतीया अध्यक्ष अरोड़ा महासभा पंजाब द्वारा राष्ट्रीय चेयरमैन श्री धर्मपाल ग्रोवर, चेयरमैन पंजाब श्री […]

You May Like

advertisement