वंदे मातरम भारत विकास परिषद फिरोजपुर शहर शाखा महिला विंग द्वारा मानवता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भारत नगर, फिरोजपुर शहर में मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता शिवर का किया गया आयोजन

(पंजाब)फिरोजपुर 16 फरवरी {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

वंदे मातरम भारत विकास परिषद फिरोजपुर शहर शाखा महिला विंग द्वारा मानवता पब्लिक सीनियर स्कूल भारत नगर फिरोजपुर शहर में मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता शिविर कार्य कर्म का आयोजन किया गया। शिवर में स्कूल के लगभग 80 युवा लड़कियों को सेनेटरी नेपकिन वितरित किए गए भारतीय विकास की महिला विंग ने सक्रिय रूप से भाग लिया महिला विंग भारत विकास परिषद की सदस्य श्रीमती जनक चौधरी ने युवा लड़कियों को सेनेटरी नैपकिन के उपयोग के लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी के कैसे स्वच्छता के द्वारा बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है और साथ में वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए नैपकिंस को डिस्पोज आफ करने के बारे में विशेष जानकारी दी श्रीमती रेनू धवन जी ने जनरल हाइजीन के बारे में चार्ट बनाकर बच्चों को जागरूक किया श्रीमती नरेश ग्रोवर अध्यक्ष महिला विंग जी ने सभी आए हुए महिला सदस्यों का और स्कूल प्रिंसिपल का धन्यवाद किया। स्कूल प्रिंसिपल मैडम सपना धवन जी ने भारत विकास परिषद का स्कूल में आयोजन करने के लिए धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया ऐसे आयोजन पर वह परिषद का भरपूर सहयोग देंगे।

        ‌ इस अवसर पर भारत विकास परिषद के महिला विंग की श्रीमती नरेश ग्रोवर, अरुण भोला, प्रिया धवन, रेनू धवन, संगीता बजाज, शशि बजाज, वीनू अरोड़ा, पुष्पा मोंगा वीणा मोंगा ने विशेष रूप 

में भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा ने कुरूक्षेत्र में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की रणनीति को दिया अंतिम रूप

Wed Feb 19 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष ने मेयर व चेयरमैन उम्मीदवारों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ की विस्तृत चर्चा।लोकसभा और विधानसभा की तर्ज पर लड़ा जाएगा नगर निकाय चुनाव : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा : पंडित मोहन लाल बड़ौली। कुरूक्षेत्र, […]

You May Like

advertisement