जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से 8.84 लाख की वसूली के लिए आरसी जारी, बीएसए पर भी जुर्माना

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : न्यायालय नियंत्रक प्राधिकारी (आनुतोषिक भुगतान अधिनियम) एवं सहायक श्रमायुक्त बरेली ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अंजना सिरोही से 8.84 लाख रुपये की वसूली का आदेश दिया है। न्यायालय से जारी वसूली प्रमाणपत्र के कलेक्ट्रेट पहुंचने पर एडीएम (वित्त एवं राजस्व) संतोष बहादुर सिंह के निर्देश पर तहसील सदर की टीम ने आरसी जारी की। साथ ही, एलडीएम से अधिकारी के बैंक खातों की जानकारी मांगी गई है।
सहायक श्रमायुक्त न्यायालय ने नसीरन खातून, पत्नी स्व. हशयत यार खान के अनुतोषिक भुगतान मामले में सुनवाई कर 16 दिसंबर 2023 को 8,84,972 रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया था।
राज्य सूचना आयोग ने निर्धारित समय पर सूचना उपलब्ध नहीं कराने के कारण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संजय सिंह पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। तहसील सदर की टीम ने इस जुर्माने की वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बीएसए ने 21 फरवरी को डीएम को पत्र लिखकर अर्थदंड की वसूली स्थगित करने का अनुरोध किया। पत्र में उन्होंने बताया कि जब वह एटा जिले में जनसूचना अधिकारी के रूप में तैनात थे, तब 8 नवंबर 2023 को संयुक्त रजिस्ट्रार, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग, लखनऊ ने यह अर्थदंड लगाया था। आयोग ने इसकी वसूली के निर्देश भी दिए थे। बीएसए ने आदेश वापसी के लिए 28 अप्रैल को सुनवाई की तिथि निर्धारित किए जाने की जानकारी दी है।
मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण की कोर्ट से जारी वसूली पत्र के तहत तहसील सदर की टीम ने अनिल बनाम पप्पू लाल पुत्र टीकाराम निवासी गुलाब नगर, झीनगिरी नवीनगर थाना कैंट के खिलाफ कुर्की आदेश जारी किया। दो वसूली प्रमाणपत्र जारी होने के बावजूद 2,69,464 रुपये जमा न करने पर पप्पू लाल की कृषि भूमि कुर्क की गई।
राजस्व निरीक्षक और क्षेत्रीय लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम सदर प्रमोद कुमार के निर्देश पर क्षेत्रीय संग्रह अमीन विनीत कुमार सिंह ने बकायेदार के घर पर अचल संपत्ति कुर्क करने का नोटिस चस्पा किया। इसके बाद पप्पू लाल की गाटा संख्या 92 से 0.00550 हेक्टेयर, गाटा संख्या 146 से 0.0495 हेक्टेयर, गाटा संख्या 106 ग से 0.0064 हेक्टेयर, गाटा संख्या 120 से 0.0111 हेक्टेयर, गाटा संख्या 133 से 0.0078 हेक्टेयर भूमि कुर्क की गई और राजस्व खतौनी में भूमि को बंधक के रूप में दर्ज कर दिया गया है।
इसी क्रम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अंजना सिरोही ने निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण को पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी दी है और मार्गदर्शन मांगा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बांके बिहारी मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के षष्ठ में दिन ""प्रेम जगत में सार""

Mon Feb 24 , 2025
पवन कालरा (संवाददाता) बरेली : बांके बिहारी मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के षष्ठ दिवस में वृंदावन धाम से पधारे आचार्य श्याम बिहारी चतुर्वेदी ने कथा सुनाते हुए भक्तों को बताया की गोपियों ने किस तरह से उद्धव को अपने प्रेम का पाठ पढ़ाया, उद्धव जी ज्ञानी तो […]

You May Like

advertisement