पेपर देकर आ रहे बाइक सवार तीन छात्र दूसरी बाइक से टकराये एक की हालत नाजुक

बदायूं पेपर देकर आ रहे बाइक सवार तीन छात्र दूसरी बाइक से टकराये एक की हालत नाजुकबदायूं
24 फरवरी 2025 बदायूं कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं (जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब बदायूं)-पेपर देकर आ रहे बाइक सवार तीन छात्र दूसरी बाइक से टकराये एक की हालत नाजुक बनी हुई है

कोतवाली सहसवान क्षेत्र के ग्राम कोटल नगला निवासी राजकुमार 17 पुत्र भगवान सिंह ,हरिराम 16 पुत्र सत्यपाल व राजीव 15 पुत्र नेकसू कोतवाली उझानी क्षेत्र के ग्राम बुटला स्तिथ आर. बी. आई. इण्टर कालेज से हाईस्कूल का पेपर देकर बाईक द्वारा वापस आ रहे थे

तभी देहमू की पुलिया पर बाईक अनियंत्रित होकर सामने खड़ी बाईक से टकरा गई जिससे बाईक सड़क पर गिर गयी और सभी छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गए
सभी घायलों को एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उझानी लाया गया जहां डॉक्टरों ने राजकुमार पुत्र भगवान सिंह की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक चिकित्सा देते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया तथा मामूली रूप से घायलों को प्राथमिक चिकित्सा देकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया !

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

Wed Feb 26 , 2025
ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्र ने बताया कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है । मृतक की पहचान करने तथा दुर्घटना कारित करने वाले ट्रक की तलाश की जा रही है ।

You May Like

advertisement