प्रेरणा वृद्धाश्रम को देखने के लिए दिल्ली से 15 समाजसेवी महिलाओं का एक शिष्टमंडल पहुंचा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

प्रेरणा वृद्धाश्रम की ख्याति एवं बुजुर्गों की सेवा को सुनकर पहुंचा महिला शिष्टमंडल।

कुरुक्षेत्र, 1 मार्च : कुरुक्षेत्र के प्रेरणा वृद्धाश्रम की ख्याति देश के दूसरे राज्यों तक भी पहुंच रही है। प्रेरणा वृद्धाश्रम में घरों से निकाले गए एवं अपनों द्वारा ठुकराए गए बुजुर्गों को किस प्रकार आश्रय दिया जाता है। इन बुजुर्गों की परिवार की भांति किस प्रकार आदर व सम्मान के साथ सेवा की जाती है का संदेश दूर दूर तक पहुंच रहा है। प्रेरणा वृद्धाश्रम वास्तव में अपने नाम के अनुरूप अन्य लोगों के लिए प्रेरणा बन रहा है। शनिवार का दिन प्रेरणा संस्था के सदस्यों के लिए भी विशेष रहा। देश की राजधानी दिल्ली से 15 समाजसेवी महिलाओं का एक शिष्टमंडल विशेष रूप से प्रेरणा वृद्धाश्रम की ख्याति एवं बुजुर्गों की अत्याधुनिक सुविधाओं के सेवा को सुनकर वृद्धाश्रम देखने के लिए आया। इस मौके पर प्रेरणा संस्था के सदस्यों की ओर से सभी शिष्टमंडल की महिला मेहमानों का पुष्प गुच्छ एवं गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया। शिष्टमंडल का स्वागत करते हुए वृद्धाश्रम के संस्थापक एवं संचालक डा. जय भगवान सिंगला ने कहा कि प्रेरणा के सदस्य बुजुर्गों की सेवा करते हुए आत्मसंतोष के साथ भगवान की सेवा मानते हैं। शिष्टमंडल की सदस्यों ने वृद्धाश्रम के प्रबंधन एवं सम्मान को देखकर कहा कि वे उनकी भावनाओं को देखकर अभिभूत हैं। समाजसेवी महिलाओं ने सर्वप्रथम मंदिर में जाकर प्रभु आराधना की और उसके उपरांत वृद्धाश्रम में मां भारती के वीर सपूतों की याद में बने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। शिष्टमंडल की महिलाएं वृद्धाश्रम में बने डे केयर सेंटर और लाइब्रेरी को देखकर भी हैरान हुई। उन्होंने कहा कि हमने अपने जीवन में ऐसा डे केयर सेंटर और ऐसा वृद्धाश्रम पहली बार देखा है। प्रेरणा संस्था की अध्यक्षा रेनू खुंगर ने शिष्टमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि आपका यहां आना यह दर्शाता है कि अब समाज बुजुर्गों की सेवा भावना के प्रति सचेत होने लगा है। दिल्ली से आई 15 समाजसेवी महिलाओं के शिष्टमंडल का नेतृत्व उषा सिंगला कर रही थी। इस अवसर पर राधा अग्रवाल, डा. ममता सूद, आशा सिंगला, शिल्पा सिंगला, आराध्या सिंगला, आश्वी सिंगला, बिमला सिंगला, मोनिका सिंगला, अन्नपूर्णा शर्मा, राज मांडी एवं संस्था के अन्य सदस्यों ने बुजुर्गों के शिष्टमंडल का स्वागत किया। शिष्टमंडल में उषा सिंगला के साथ पूनम, प्रभा सेवी, कंचन, सीमा, बबली, मीनाक्षी, मीरा, शशि, अंजू, अनीता, अमिता, नेहा, किट्टी व कांता भारद्वाज इत्यादि महिलाएं शामिल रही।
प्रेरणा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ महिला शिष्टमंडल सदस्य एवं प्रेरणा सदस्य। प्रेरणा वृद्धाश्रम के मंदिर, शहीदी स्मारक एवं संग्रहालय में शिष्टमंडल सदस्य।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समय बहुत बलवान होता है : संत डा. स्वामी चिदानंद ब्रह्मचारी

Sun Mar 2 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। समय की मार किसी पर भी पड़ सकती है। भुवनेश्वर अनंत शिशु बाबा बलिया आश्रम,1 मार्च : देश के विभिन्न राज्यों सहित विश्व स्तर पर भगवान श्री कृष्ण के श्री मुख से उत्पन्न गीता का प्रचार प्रसार कर रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता मिशन ओडिशा के अध्यक्ष संत […]

You May Like

advertisement