Uncategorized

सांसद नवीन जिंदल के लिए जग ज्योति दरबार में चल रहे अनुष्ठान में जींद से भी श्रद्धालु पहुंचे

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

समाज एवं देश के लिए की गई सेवा ही जीवन में महत्वपूर्ण है : महंत राजेंद्र पुरी।

कुरुक्षेत्र, 7 मार्च : जग ज्योति दरबार में कुरुक्षेत्र के सांसद एवं देश के विख्यात उद्योगपति नवीन जिंदल के लिए महंत राजेंद्र पुरी द्वारा किए जा रहे अनुष्ठान में दूर दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे है। अनुष्ठान के दूसरे दिन जींद से सत्त नारायण सरपंच, कुलदीप सिंह, मोहन लाल, दीपक जींद, जोगिंदर बंधन, सुभाष चूड़पुर, महेंद्र भूरा, सुखविंदर सिंह, वेद कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने महंत राजेंद्र पुरी के साथ हवन में आहुतियां दी। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि समाज और देश के लिए की गई सेवा ही जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है। समाज सेवा के मार्ग से जीवन में बड़ी से बड़ी कामयाबी हासिल कर सकते हैं। समाज को नई दिशा दे सकते हैं। समाज में निस्वार्थ भाव से किसी पीड़ित व्यक्ति की सहायता करना भी परमात्मा की सेवा है। भगवान भी प्रसन्न हो कर कृपा करते हैं। महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि अनुष्ठान का समापन महायज्ञ में पूर्णाहुति के साथ होगा। इस अवसर पर कुलजीत सिंह, नरेश कुमार शर्मा, देव दत्त, मुलखराज, दीवान चंद, अजय राठी, विजय राठी व मनप्रीत सिंह इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत राजेंद्र पुरी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel