राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ द्वारा धूमधाम से हुआ पंचांग 2082 का विमोचन

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

तैयार किया है सिलीगुड़ी दार्जिलिंग के पंडित पूरन चंद्र शर्मा ने।

वृन्दावन : मारुति नगर स्थित सी.एल. शिशु शिक्षा निकेतन में राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के द्वारा सिलीगुड़ी-दार्जलिंग के जिला प्रभारी पं. पूरन चन्द्र शर्मा पत्रकार द्वारा सम्पादित एवं प्रकाशित मोती पंचांग विक्रम सम्वत् 2082 वर्ष (सन् 2025-26) का विमोचन भगवान बामन देव के चित्र पट का पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर होली मिलन समारोह 17 मार्च को भव्य एवं दिव्य मनाये जाने का निर्णय भी लिया गया।साथ ही सर्व सहमति से कार्य करती रूपरेखा तैयार की गई। जिससे सर्वजन हिताय सर्व जन सुखाय की भावना से बहुआयामी स्वरूप देकर मनाया जाएगा।
विमोचन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थापक पं.चन्द्रलाल शर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी ने कहा कि ज्योतिष शोध का गतिशील विषय है, किन्तु वर्तमान में रूडी वादी ज्योतिषियों के कारण इसका यह गुण लुप्त होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें पंचांग के महत्व को समझने की आवश्यकता है। पंचांग हमारे जीवन का मूल आधार है।
आचार्य शुभेष शर्मा एवं आचार्य नरेश नारायण शर्मा ने कहा कि पंचांग में गणना तिथि, बार, नक्षत्र ,योग और करण के अनुसार सटीक होनी चाहिए तभी पंचांग की सार्थकता है। मोती पंचांग में वह सब कुछ दिया गया है, जो एक सनातनी हिन्दू परिवार को चाहिए।
‌डी.पी. शास्त्री एवं ब्रह्मचारी विमल चैतन्य ने कहा कि ज्योतिष पंचांग परमात्मा का तीसरा नेत्र है, जो भविष्य को
उद्‌‌घाटित करता है तथा चराचर का संचरण करता है। जिस प्रकार पंचामृत, पंचतत्व, पंचाग्नि और पंच पल्लव का आने आप में विशेष महत्व है, उसी प्रकार पंचांग जोतिष भी अपना अलग महत्व रखता है।जिसे नकारा नहीं जा सकता।
आचार्य ब्रह्मदेव द्विवेदी एवं पं.गोविन्द नारायण शर्मा ब्रजवासी महानगरअधयक्ष ने कहा कि श्रद्धा ही
बलवती फल स्वरूप है।इसलिए पंचांग को श्रद्धा से करना चाहिए।
इस अवसर पर आचार्य विमल चैतन्य ब्रह्मचारी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आचार्य नरेश नारायण को राष्ट्रीय आधात्मिक प्रवक्ता, नीरज जौड़ को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी , पं.जगदीश नीलम को राष्ट्रीय महासचिव, आचार्य ब्रह्मदत्त द्विवेदी को प्रदेश प्रभारी तथा सुनील कौशिक को जिला अध्यक्ष, और जितेंद्र उपाध्याय को मुरैना (मध्य प्रदेश) जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर पं.जयदेव श्रोत्रिय, डॉ. सतीश मिश्रा, पं. नीरज दत्त द्विवेद, बिनीत कुमार द्विवेदी ,तपेश पाठकु ,सोनू पाठक, गोविन्द नारायण शर्मा, योगानन्द झा, सोनूशर्मा, दीपू मोतीवाला, उद्धव शर्मा, कृष्ण चन्द्र मिश्र, उमेश वेदपाठी, ब्रजेश शर्मा आदि की उपस्थिति विशेष रही। संचालन राष्ट्रीय महा सचिव पं.जगदीश नीलम ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉ. विनीता गांधी बनी आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर

Mon Mar 10 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र : डॉ. विनीता गांधी कुरुक्षेत्र से हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा विज्ञापित आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर के पद पर चयनित हुई हैं। वे वर्तमान में आयुष्मान आरोग्य मंदिर दबखेडी में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। गौरतलब है कि कमीशन द्वारा जुलाई माह में […]

You May Like

Breaking News

advertisement