श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में होली भजनों पर झूमे श्रद्धालु

श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में होली भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में होली पर हुई विशेष पूजा।
 
कुरुक्षेत्र, 15 मार्च : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं संत महापुरुषों के सानिध्य में होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। महंत जगन्नाथ पुरी ने श्रद्धालुओं के साथ भगवान श्री कृष्ण एवं राधा रानी संग होली भजनों का मस्ती से गुणगान किया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण एवं राधा रानी के भजनों के साथ होली के फूल बरसाकर खुशियां मनाई। महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के अलौकिक स्वरूप को हर कोई स्वीकार करते है और उन की छवि को देख हर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो जाता है। संतों ने भी कान्हा जी के भजनों का गुणगान कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। होली के अवसर पर सर्वकल्याण की भावना से अनुष्ठान एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न भजन मंडलियों के सदस्यों ने भजन संकीर्तन किया। इस अवसर पर स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी संतोषानंद, संजीव कुमार, रविंद्र सैनी, जयपाल सैनी, जितेंद्र कुमार, मान सिंह, दलबीर सिंह, भाना सिंह, नाजर सिंह, सुक्खा सिंह, बिल्लू पुजारी, आकाश इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत जगन्नाथ पुरी भजनों का गुणगान करते हुए एवं भंडारे में श्रद्धालु।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बुराई को छोड़ना ही होली पर्व का उद्देश्य है : राज योगिनी ब्रह्माकुमारी सरोज बहन

Sat Mar 15 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र : होली महोत्सव के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र सेवा केंद्र पर स्नेह मिलन समारोह के रूप में अलौकिक होली फूलों के साथ मनाई गई। सभी भाई बहनों ने एक दूसरे पर फूल बरसा कर होली खेलते हुए एक दूसरे को बधाइयां दी। […]

You May Like

advertisement