होली के दिन छोटे भाई की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : राजेंद्रनगर में होली के दिन सीने में कटार घोंपकर छोटे भाई की हत्या करने के आरोपी अरविंदर सिंह उर्फ बब्बे को प्रेमनगर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
प्रेमनगर के राजेंद्रनगर निवासी गुरमीत सिंह उर्फ लवी और उनका बड़ा भाई अरविंदर सिंह उर्फ बब्बे शुक्रवार दोपहर दो बजे घर में ही होली खेल रहे थे। दोनों शराब के नशे में थे। गुरमीत की पत्नी बलवीर कौर के मुताबिक नशे में धुत जेठ अरविंदर उन्हें गालियां देने लगे। गुरमीत ने विरोध किया तो अरविंदर ने उसके सीने में कटार घोंप दी थी।
परिजन गुरमीत को अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया था। बलवीर कौर ने अरविंदर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर प्रेमनगर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि आरोपी अरविंदर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बीच चौराहे पर बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या जांच में जुटी पुलिस

Tue Mar 18 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : कोतवाली क्षेत्र के सिकलापुर चौराहे के पास रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे 62 वर्षीय दयाशंकर की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है और मामले की जांच शुरू […]

You May Like

advertisement