Uncategorized

यज्ञ करने से शुद्ध होता है पर्यावरण ,सर्वव्यापी है ईश्वर : वीर देव

पवन कालरा (संवाददाता)

मीरगंज : आर्य समाज कुल्छाखुर्द का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के प्रथम दिन के प्रथम बेला मे यज्ञ(हवन) पर प्रकाश डालते हुए यज्ञ के ब्रह्ममा पंडित वीर देव आर्य ने बताया कि हवन(यज्ञ) करने से हमारा पर्यावरण शुद्ध होता हैं।
इसी क्रम मे दुसरी बेला मे पंडित उदयराज आर्य ने ईश्वर के बारे मे बताया किवे सर्व व्यापक है संसार में कही भी कोई ऐसा स्थान नहीं हैं जहाँ ईश्वर न हो ।और बताया कि उसके अनेक नामों में से श्रेष्ठ और मुख्य नाम ओ३म् हैं।इसी क्रम मे आचार्य पुष्पा शास्त्री ने ईश्वर भक्ति पर प्रकाश डालते बताया कि ईश्वर दिखाई क्यों नही देता हैं? खुद उत्तर देते हुए कहां कि ईश्वर निराकार होने के कारण दिखाई नहीं देते हैं।
इस कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री अनोखे लाल आर्य ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन रामपुर के मंत्री आमवीर आर्य वैदिक ने किया।
आशीष आर्य, कैलाश आर्य, मनोज आर्य, गंगा सिंह आर्य, विजेंद्र आर्य, ने सहयोग किया और प्रेम पाल सिंह आर्य ने सभी का अभाव वक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel