प्रेमपुर गौटिया में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा मनाया गया वार्षिकोत्सव

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : प्रत्येक बच्चे को विद्यालय में प्रतिदिन लाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शारदा कार्यक्रम चलाया जा रहा है इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अभिभावकों को सरकारी योजनाओं से रूबरू कराना है, इसी को ध्यान में रखते हुए क्यारा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय प्रेमपुर गौटिया में वार्षिकोत्सव एवं शारदा संगोष्ठी का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में अभिभावकों को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान पंकज गंगवार ने कहा कि जब तक अभिभावक अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय नहीं भेजेंगे तब तक भौतिक संसाधनों के रूप से बेहतर विद्यालय भी गुणवत्ता युक्त शिक्षा नहीं दे सकता। इसलिए शारदा संगोष्ठी का यही संदेश है कि सभी अभिभावक अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजें। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के सम्मुख प्रधानाध्यापक कमल भारती एवं ग्राम प्रधान पंकज गंगवार ने दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने इस कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। सभी अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमल भारती व उनके स्टाफ द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह यादव, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष माखनलाल, वरिष्ठ अध्यापक महेश हरियाणा, कल्पना पांडे, कामिनी चौहान, दीपमाला आर्य, पुष्पा गंगवार, प्रदीप कुमार, सतीश चंद्रा के साथ सहयोगी के रूप में राजपाल और अभिभावकों में विक्की, तेजपाल, पतिराम आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसपी देहात उत्तरी ने सिंचाई विभाग की जमीन का किया निरीक्षण

Thu Mar 20 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में एसपी देहात उत्तरी ने सिंचाई विभाग की खाली पड़ी जमीन का निरीक्षण कर राजस्व विभाग के अधिकारियों से कराई जमीन की नाप। जानकारी के अनुसार मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा और भाजपा नेता आशीष अग्रवाल की मांग पर एसपी देहात उत्तरी […]

You May Like

advertisement