हर हर महादेव के जयकारे के साथ निकली कलश शोभा यात्रा, भागवत कथा शुरू

हर हर महादेव के जयकारे के साथ निकली कलश शोभा यात्रा, भागवत कथा शुरू।
सगड़ी (आजमगढ़): हर हर महादेव और मां भगवती शीतला के जयकारे के साथ रविवार को निकली कलश शोभायात्रा के साथ हरसिंहपुर में ज्ञान यज्ञ प्रारंभ हो गई। तमसा नदी का जल लेकर 101 कन्याओं और क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने दो किलोमीटर भ्रमण करते हुए शीतला धाम पहुंचे जहां कर्मकांडी विद्वान सुदामा बाबा ने वैदिक मंत्रों द्वारा कलश स्थापित कराया।
सगड़ी तहसील के हरसिंहपुर गांव स्थित मां श्री शीतला धाम में 23 मार्च से 30 मार्च तक श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजित है।
विख्यात कथावाचक डॉ श्याम सुंदर पाराशर महाराज वृंदावन ने कथा के प्रथम दिवस भागवत पुराण के महात्म पर प्रकाश डाला। जगत के प्राणियों के कल्याण के लिए इसका श्रवण जरूरी बताया।
श्री शारदा माता सेवा समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पिता स्वर्गीय पारसनाथ सिंह, माता स्वर्गीय सुमित्रा सिंह तथा पूर्वजों की स्मृति एवं जनकल्याण के लिए श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन चलाया जा रहा है। 30 मार्च को हवन प्रसाद के साथ कथा और ज्ञानयज्ञ की पूर्णाहुति होगी। कलश शोभायात्रा में रीता सिंह, राजेश कुमार सिंह, कंचन सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, पूजा, प्रशांत कुमार सिंह, सुशांत एवं शशांक सिंह, प्रदीप कुमार बालकरण संत लीला दास कर्मवीर सिंह शेषनाथ सिंह रामकुमार यादव महात्मा सिंह सहित भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने बिखेरा जलवा, सराही गई नशा मुक्ति नाटिका

Mon Mar 24 , 2025
वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने बिखेरा जलवा, सराही गई नशा मुक्ति नाटिका। सगड़ी (आजमगढ़): स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं सावित्री देवी बालिका विद्यालय जीयनपुर में रविवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमे विद्यालय के छात्र और छात्राओं ने नाटक, कौवाली,गायन नृत्य, युगल नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को भाव विभोर […]

You May Like

advertisement