उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज़ सीएम धामी दिल्ली रवाना

उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज़ सीएम धामी दिल्ली रवाना,
सागर मलिक

सार: कैबिनेट विस्तार और फेरबदल की लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर आज विराम लग सकता है। आज रात तक नए मंत्रियों के नाम पर मुहर लग सकती है। राज्य में नवरात्र पर कैबिनेट विस्तार तय माना जा रहा है। साथ ही तीन मंत्रियों की कुर्सी खतरे में पड़ने के भी आसार नजर आ रहे हैं।

कैबिनेट विस्तार और फेरबदल की चर्चाओं के बीच आज उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे से सियासी सरगर्मियां अचानक तेज हो गई हैं। दरअसल, आज सीएम धामी का ओडिशा दौरा है। शाम को सीएम दिल्ली लौटेंगे। सीएम रात्रि प्रवास दिल्ली में ही करेंगे। बता दें कि उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं चल रही हैं। यहां पर पहले से ही कैबिनेट में चार सीटें खाली चल रही थी। बीते दिनों विस सत्र के दौरान अभद्र टिप्पणी के बाद विवादों में घिरे मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी पद से इस्तीफा दे दिया था। अब कैबिनेट में पांच सीटें खाली हो गई है। पहले से ही संकेत मिल रहे थे कि राज्य में नवरात्र पर कैबिनेट विस्तार हो सकता है। इसी बीच आज सीएम धामी के दिल्ली दौरे के चलते कैबिनेट विस्तार की संभावनाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि आज दिल्ली से नए मंत्रियों के नामों पर मुहर लग सकती है।

तीन मंत्रियों की कुर्सी खतरे में
उत्तराखंड में परफारमेंस के आधार पर तीन मंत्रियों की कुर्सी खतरे में बताई जा रही है। इससे मंत्रियों के दिलों की धड़कनें तेज हैं। साथ ही राज्य में चार पांच विधायकों को मंत्री बनाए जाने की चर्चा भी चल रही है। बताया जा रहा है कि संभावित दावेदार मंत्री बनने के लिए दिल्ली से दून तक की परिक्रमा में जुटे हुए हैं। राज्य में नैनीताल, देहरादून, पिथौरागढ़ और हरिद्वार से एक-एक विधायक को मंत्री बनाए जाने के पूरे आसार हैं।

केंद्रीय नेताओं से करेंगे विमर्श
सीएम पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे से उत्तराखंड में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि सीएम धामी दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय नेताओं के साथ आज विचार विमर्श करेंगे। उसके बाद केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलते ही नए मंत्रियों के नामों का ऐलान हो सकता है। इसे अंतिम दौर का विचार विमर्श भी माना जा रहा है। ऐसे में नवरात्र तक राज्य में कैबिनेट विस्तार की काफी संभावना है। बताया जा रहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहले से ही दिल्ली में हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: चार धाम यात्रा की तैयारियां तेज़, इस दिन खुलेंगे कपाट

Wed Mar 26 , 2025
सार: चार धाम यात्राः सब कुछ अनुकूल, हर स्तर पर तैयारी तेज पीएम के ग्रैंड प्रमोशन और बढ़ी हुई यात्रा अवधि से हर कोई उत्साहित पिछले वर्ष की तुलना में इस बार दस दिन पहले शुरू हो रही यात्रा पीएम नरेंद्र मोदी के मुखवा-हर्षिल दौरे से बना है जबरदस्त माहौल […]

You May Like

advertisement