नियमों का उल्लंघन करने वाले 116 वाहन चालकों के विरुद्ध तथा अराजकता फैलाने वाले 17 अराजकतत्वों पर पुलिस ने की कार्यवाही

नियमों का उल्लंघन करने वाले 116 वाहन चालकों के विरुद्ध तथा अराजकता फैलाने वाले 17 अराजकतत्वों पर पुलिस ने की कार्यवाही

राजकुमार केसरवानी
हल्द्वानी

 *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशों* पर, सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा *सड़क दुर्घटनाओं और अपराधों में अंकुश लगाने के लिए लगातार वाहन चेकिंग* अभियान चलाया जा रहा है। 

*इस अभियान का उद्देश्य* यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले *चालकों पर कड़ी कार्यवाही* करना और *सार्वजनिक स्थलों पर अराजकता को रोकना* है।

 *एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में* पुलिस टीम द्वारा हल्द्वानी शहर सहित अन्य थाना क्षेत्रों में *वाहन चेकिंग के साथ-साथ होटल, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान* चलाया गया।

 इस अभियान में *कुल 611 वाहनों की चेकिंग* की गई, जिसमें *116 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई* की गई। 
साथ ही, *सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता फैलाने वाले 17 अराजक तत्वों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत जुर्माना* लगाया गया।

  *पुलिस प्रशासन द्वारा आम जनता से अपील* की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और *सार्वजनिक स्थलों पर मर्यादा बनाए* रखें, *ताकि समाज में अनुशासन और शांति बनी रहे।*

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड: एक साल बाद पकड़ा गया शूटर सबरजीत सिंह

Fri Mar 28 , 2025
बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड: एक साल बाद पकड़ा गया शूटर सबरजीत सिंह,ठाकुर कृपाल सिंह उत्तराखंड पुलिस ने बहुचर्चित बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के आरोपी शूटर सरबजीत सिंह को एक साल बाद पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। सरबजीत पिछले एक साल से पुलिस को चकमा दे रहा था और अपनी […]

You May Like

Breaking News

advertisement