आजमगढ़:संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

आजमगढ़:संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

जय शर्मा संवाददाता

आजमगढ़ 05 अप्रैल: जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल एवं पुलिस अधीक्ष् ाक हेमराज मीना की अध्यक्षता में आज तहसील सगड़ी के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी, जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है।इस अवसर पर कुल 118 मामले आये, जिसमे से 10 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष 108 मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत करने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। प्राप्त मामलों में राजस्व विभाग के 91 एवं अन्य के 27 मामले शामिल हैं।जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन-जिन विभागों से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, उसे जल्द से जल्द शत प्रतिशत गुणवत्तायुक्त निस्तारित करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण प्रारम्भिक स्तर पर ही कर दिया जाए तो जनता को मुख्यालय तक नही जाना पड़ेगा। इसलिए अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर प्रारम्भिक स्तर पर ही जन समस्याओं का वास्तविक निस्तारण कर दें।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री परीक्षित खटाना, सीएमओ डॉ0 अशोक कुमार, उप जिलाधिकारी सगड़ी श्री पंकज दीक्षित, तहसीलदार सगड़ी एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़:चोरी के इनवर्टर बैटरी के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

Sun Apr 6 , 2025
आजमगढ़:चोरी के इनवर्टर बैटरी के साथ शातिर चोर गिरफ्तार जय शर्मा संवाददाता आजमगढ़ 5 अप्रैल (आर एन एस )फूलपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी के अदद इनवर्टर की बैटरी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वादी आदित्य कुमार यादव पुत्र जितेन्द्र बहादुर यादव ग्राम व पोस्ट पल्हनी जिला […]

You May Like

advertisement