Uncategorized

जग ज्योति दरबार में नवरात्र दुर्गा अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने हवन में दी आहुतियां

जग ज्योति दरबार में नवरात्र दुर्गा अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने हवन में दी आहुतियां।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

पुराणों में नारी शक्ति का विशेष उल्लेख किया गया है : महंत राजेंद्र पुरी।

कुरुक्षेत्र, 5 अप्रैल : जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी ने नवरात्र दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन करने उपरांत सत्संग में कहा कि नवरात्र नौ देवियों की पूजा का महान उत्सव है। कन्या पूजन का भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों में भी बहुत महत्व है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था के साथ हमें सामाजिक दृष्टि से भी कन्या सम्मान एवं सुरक्षा को समझना चाहिए। पुराणों में भी नारी शक्ति का विशेष उल्लेख किया गया है। महंत राजेंद्र पुरी ने सनातन परम्परा अनुसार हवन यज्ञ किया और बताया कि सनातन धर्म में भगवान श्री हरि विष्णु माता लक्ष्मी को अनंत भगवान बताया गया है। उन्होंने कहा कि रूप अनेक हो सकते हैं, तरीके अलग हो सकते है परंतु सनातन में भगवान श्री राम ही सत्य है, सत्य ही सनातन है। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि हमारा देश परम्पराओं व संस्कारों का देश है। सनातन ही हमारा एक धर्म होना चाहिए। हमारे पास वेद, पुराण, श्रीमद भागवत गीता, राम चरित मानस आदि अनेक प्रकार के धार्मिक ग्रंथ है पूजा पाठ के लिए, धर्म की जानकारी के लिए। इसलिए हमें अपने धर्म और देश के लिए सिर्फ सनातन और अपनी संस्कृति को जीवन में ग्रहण कर लेना चाहिए।
पूजन अवसर पर महंत राजेंद्र पुरी व श्रद्धालु।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel