सनातन संस्कृति के सिद्धांतों से ही विश्व में शांति संभव- श्री ज्ञान चन्द्र द्विवेदी

सनातन संस्कृति के सिद्धांतों से ही विश्व में शांति संभव। श्री ज्ञान चन्द्र दृवेदी

जय शर्मा संवाददाता

शरीर के स्तर पर तीतीक्षा अर्थात् सहनशीलता मन के स्तर पर प्रतीक्षा तब जाकर भगवान श्री हरि की दिदृक्षा अर्थात् दर्शन की इच्छा पूरी होगी।
भगवान की कथा तृष्णा को समाप्त कर अनुपम भक्ति को प्रदान करती है।भगवान का नाम दिव्य है।
कृष्ण का अर्थ है परम आनंद।
हम सभी लोग आनंद की खोज में हैं पर हम यह नहीं जानते कि सच्चा आनंद किस प्रकार खोजा जा सकता है । यह बातें आयोजित श्रीविष्णु पुराण ज्ञान यज्ञ के दिव्य आयोजन में कथा वाचक आचार्य ज्ञान चन्द्र द्विवेदी ने तृतीय दिवस की कथा में कही।
श्री द्विवेदी ने कहा कि जीवन के प्रति भौतिकतावादी दृष्टिकोण रखकर हम अपनी इच्छाओं को पूरा करने में हर पग पर निराशा का सामना करते हैं। क्योंकि जिस वास्तविक स्तर पर पहुंचकर वास्तविक आनंद प्राप्त होता है उसकी हमें जानकारी ही नहीं है। दिव्य आनंद प्राप्त करने के लिए सबसे पहले हमें अपने जीवन दर्शन को समझना होगा और उस जीवन दर्शन को समझने का सबसे सरल माध्यम भगवान की कथा होती है।
ज्ञान और भक्ति दोनों ही अंतरंग भाव है ।इसलिए वह अंतरंग में रहने वाले परमात्मा का साक्षात स्पर्श करते हैं।
इंद्रियों से परे मन मन से परे बुद्धि बुद्धि से परे परमात्मा है। ऐसा शास्त्रों का निर्णय है ।जो साधन जितना अंतरंग होगा उतना ही भगवान के सन्निकट होगा।
भगवान तथा भगवान की कथा एवं भक्तों में एक सहज गुण है, वह यह कि इनकी शरणागति कभी विफल नहीं होती है।
कथा में जड़भरत जी का चरित्र एवं श्री गंगा जी के माहात्म्य को श्रद्धालुओं ने बड़े प्रेम से श्रवण किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

काली माता के मंदिर से पूर्णागिरि के लिए अखंड ज्योत हुई रवाना

Tue Apr 8 , 2025
काली माता के मंदिर से पूर्णागिरि के लिए अखंड ज्योत हुई रवाना दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : थाना फतेहगंज पश्चिमी कस्बा के मोहल्ला माली में बगिया वाली काली माता के मंदिर से अखंड ज्योत मां पूर्णागिरि दरबार के लिए हुई रवाना। जानकारी के अनुसार महंत मनोज कुमार सैनी ने […]

You May Like

advertisement