स्वर्णकार समाज वैवाहिक परिचय सम्मेलन 10 अप्रैल को होगा आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : रस्तोगी सभा प्रबंध समिति बरेली एवं स्वर्णकार कल्याण समिति, लखीमपुर-खीरी के संयुक्त तत्वावधान में आगामी दिनांक 10 अप्रैल 2025 दिन गुरुवार को श्री रस्तोगी सभा भवन सौदागरान, बरेली पर “स्वर्णकार समाज वैवाहिक परिचय सम्मेलन” आयोजित होने जा रहा है ।
श्री रस्तोगी सभा प्रबंध समिति बरेली के महामंत्री श्री नितेश रस्तोगी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्णकार समाज वैवाहिक परिचय सम्मेलन में स्वर्णकार रस्तोगी समाज के विवाह योग्य युवक एवं युवतियों का सामाजिक परिचय करवा कर विवाह कराने का सामाजिक दायित्व रस्तोगी सभा प्रबंध समिति बरेली एवं स्वर्णकार कल्याण समिति लखीमपुर-खीरी ने उठाया है उसे पूर्ण किया जाएगा । परिचय सम्मेलन के लिए अबतक 200 से अधिक आवेदन पत्र सभा को प्राप्त हो चुके हैं । वैवाहिक परिचय सम्मेलन 10 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से सायं 06 बजे तक आयोजित होगा।समाज के सभी सम्मानित व्यक्तियों से अनुरोध है कि कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सक्रिय व जागरूक वार्डन सिविल डिफेंस के लिए अहम:पंकज

Thu Apr 10 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : नागरिक सुरक्षा कोर की नगर स्तरीय बैठक आज कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में हुई जिसमें सहायक उपनियंत्रक पंकज ने कहा कि सिविल डिफेंस में सक्रिय व जागरूक रहने वाले वार्डन्स की अहम भूमिका है।उन्होंने कहा कि जो वार्डन फायर, सीपीआर व फर्स्ट एड का प्रशिक्षण […]

You May Like

advertisement