ब्राह्मण समाज ने किए सम्पूर्ण समाज के हितार्थ कल्याणकारी कार्य: अनिल शर्मा

ब्राह्मण समाज ने किए सम्पूर्ण समाज के हितार्थ कल्याणकारी कार्य: अनिल शर्मा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से, पुष्पांजलि पत्रिका का विमोचन कार्यक्रम डॉक्टर्स कॉलोनी स्थित डॉ सचिन सक्सेना मैमोरियल हेल्थकेयर हॉल में, साहित्यकार सविता चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके अनिल शर्मा, जे पी शर्मा, डॉ संदीप शर्मा एवं अजय कुमार शर्मा ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जे पी शर्मा ने शिक्षा पर बल देते हुए,संपूर्ण ब्राह्मण समाज से अपने कर्तव्यों पर चिंतन करने का आह्वान किया। साथ ही वादा किया कि एकजुटता न होने के कारण ही आज ब्राह्मण समाज पर अत्याचार किया जा रहा है और आरक्षण ने सबसे अधिक ब्राह्मण समाज को क्षति पहुंचाई है।
विशिष्ट अतिथि अनिल शर्मा ने कहा कि आज हमें संगठनात्मक एवं रचनात्मक तरीके से एकजुट होकर अच्छे समाज का निर्माण करना चाहिए जिससे संपूर्ण मानव जाति का कल्याण हो सके। कार्यक्रम अध्यक्ष सविता चौरसिया ने विप्र समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने हेतु ऐसे मिलन समारोह को आवश्यक बताया, उन्होंने आगे कहा कि ब्राह्मण समाज की शक्ति से न केवल कुछ परिवार मजबूत होते हैं, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र सशक्त होता है।
मंडल अध्यक्ष संजीव सारस्वत ने ब्राहमण बंधुओं से राजनीतिक रूप से सक्रिय रहने की गुहार लगाई।
डॉ संदीप शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज के पिछड़ने का कारण आपसी बैरभाव है, गरीब ब्राह्मणों को किसी भी सरकारी योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो पाता क्योंकि उसे जाति के आधार पर ही धनी मान लिया जाता है।
समाजसेवी निशिकांत तिवारी, उमेश शर्मा, नंदलाल मणि त्रिपाठी, श्रीपाल शर्मा, शिव कुमार चंदन, संजीव शर्मा, राजकुमार शर्मा एवं के० के० मिश्रा ने ज्ञानप्रकाश उपाध्याय द्वारा संपादित पुष्पांजलि पत्रिका का विमोचन किया तथा ऐसी सुन्दर पत्रिका संपादित करने के लिए सम्पादक मंडल की प्रशंसा की।
इस अवसर पर हरिओम शर्मा, सुशील शर्मा, सुमंत शुक्ला, गंगन शर्मा, राहुल शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा , भूकेन्द्र शर्मा, पूनम शुक्ला, स्वामी, नवीन प्रकाश शर्मा, मुकेश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सविता चौरसिया ने संचालन ज्ञानप्रकाश उपाध्याय एवं अतुल कुमार शर्मा ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समय से चयन वेतनमान या एरियर न मिलना भी आता है उत्पीड़न की श्रेणी में : सुलोचना मौर्य

Mon Apr 21 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : महिला शिक्षक संघ के तत्वावधान में एक कार्यक्रम, चंदौसी ग्रीन स्थित हॉल में आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के, प्रथम बार चन्दौसी आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया।प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य ने महिला शिक्षकों की हरसम्भव मदद करने और उनका उत्पीड़न बर्दाश्त […]

You May Like

Breaking News

advertisement