हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के अन्तर्गत हुई चर्चा

हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के अन्तर्गत हुई चर्चा

भारत सरकार की ओर से देश के संविधान को अंगीकृत करने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान थीम पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रोफेसर धीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में इसी कड़ी में 14 अप्रैल से 28 अप्रैल तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं l जिसमें सोमवार को मुखराम सिंह इंटर कॉलेज वासीरपुर में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापकों डॉ अनिल कुमार सिंह एवं डॉ रेनू गंगवार द्वारा चर्चा का आयोजन किया गया I जिसमें उन्होंने संविधान, उसके महत्व एवं सिद्धांतों के बारे मे भी छात्रों को विस्तार से बताया l साथ ही स्कूल के बच्चों जिसमें खुशी यादव, अनन्या यादव एवं निखिल ने चर्चा में सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया l विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री पी ऐन तिवारी
ने भी छात्रों को संविधान से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को बताया I इस कार्यक्रम की जानकारी महाविद्यालय की मीडिया प्रभारी डॉ रेनू गंगवार ने दी I

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

23 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का होगा आयोजन

Wed Apr 23 , 2025
23 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का होगा आयोजन आजमगढ़।जन कल्याण की दृष्टि से धर्म और अध्यात्म की दिव्य धारा बहाने का उद्वेश्य लिए दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वधान में शहर के रैदोपुर स्थित डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में सात दिवसीय श्रीमद् […]

You May Like

Breaking News

advertisement