देहरादून: कांग्रेस 30 अप्रैल को देहरादून में करेगी विशाल संविधान बचाओ रैली

देहरादून: कांग्रेस 30 अप्रैल को देहरादून में करेगी विशाल संविधान बचाओ रैली,
सागर मलिक

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 30 अप्रैल को कांग्रेस कार्यकर्ता विशाल संविधान बचाओ रैली आयोजित कर केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों के के खिलाफ हुंकार भरेंगे। यह निर्णय आज प्रदेश कांग्रेस की उच्च स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा की उपस्थिति में लिया गया।
बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि लगभग ढाई घंटे चली बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने पार्टी नेताओं को पिछले दिनों हुए ईडी कार्यालय के घेराव व प्रदेश व्यापी प्रदर्शनों की सफलता की बधाई देते हुए कहा कि पार्टी नेता इसी प्रकार से एकता के साथ संगठन को मजबूत करते हुए कार्यक्रमों को सफल बनाएंगे तो निश्चित रूप से आगमी विधानसभा चुनाव 2027 में पार्टी को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकेगा। उन्होंने कहा कि इस समय देश में न केवल कांग्रेस बल्कि देश के लोकतंत्र व संविधान के सामने बड़ी चुनौतियां आन खड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी भाजपा आरएसएस के इशारे पर सारी संवैधानिक संस्थाओं को नेस्तनाबूत करने पर तुली हैं, जांच एजेंसियों को सरकार अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए विपक्ष के खिलाफ इस्तेमाल कर विपक्ष की आवाज को खत्म करने की साजिश कर रही है इसलिए अब देश की सबसे पुरानी व समृद्धशाली इतिहास वाली कांग्रेस की यह जिम्मेदारी है कि वो देश में लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए आगे आए और इसीलिए कांग्रेस ने पूरे देश में आगामी दिनों में देशव्यापी संविधान बचाओ रैलियां प्रदेश जिला व विधानसभा से बूथ स्तर तक चलाने का निर्णय लिया है।
बैठक में सीडब्ल्यूसी सदस्य सरदार गुरदीप सिंह सप्पल ने कहा कि पार्टी के अहमदाबाद अधिवेशन में पारित न्याय पथ संकल्प प्रस्ताव से आरएसएस व भाजपा में बड़ी बौखलाहट है और इससे खिसियाई भाजपा सरकार ने आनन-फानन में तथ्यहीन आरोप लगाते हुए नैशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी व राहुल गांधी व अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ ईडी से झूठी व तथ्यहीन चार्जशीट न्यायालय में दाखिल करवा दी केवल कांग्रेस को बदनाम करने के इरादे से जिसका पूरे देश में जबरदस्त विरोध हो रहा है। और अब जबकि देश का लोकतंत्र व संविधान खतरे में है तो कांग्रेस ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। धस्माना ने बताया कि उत्तराखंड में इस अभियान को चलाने के लिए बैठक में उपस्थित नेताओं ने विस्तार से चर्चा की।
प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार राज्य की राजधानी में आगामी 30 अप्रैल को विशाल संविधान बचाओ रैली आयोजित करेगा, जिसमें प्रदेशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा सिविल सोसाइटी के लोग भी सम्मिलित होंगे।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश व्यापी कार्यक्रमों को सफल बनाने में वे और पार्टी के सभी विधायकगण भरपूर सहयोग करेंगे व जिन सीटों पर कांग्रेस के विधायक नहीं हैं वहां भी कांग्रेस विधायक पार्टी के संगठन का सहयोग करेंगे। पूर्व अध्यक्ष व चकराता के विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि आज पार्टी के हर नेता व कार्यकर्ता का यह दायित्व है कि वो संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने में हर प्रकार का सहयोग करे। पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा विपक्ष के कार्यक्रमों में विघ्न डाल कार्यक्रमों को असफल करने का कुत्सितंप्रयास प्रयास करती है इसलिए संविधान बचाओ कार्यक्रम में पूरी ताकत लगा कर सफल करना है। कांग्रेस विधायक दल के उपनेता भुवन कापड़ी ने कहा कि संविधान बचाओ रैली
राजधानी के बाद हल्द्वानी में भी आयोजित की जानी चाहिए।
बैठक में पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, हरिद्वार से सांसद का चुनाव लड़े वीरेंद्र रावत, टिहरी से सांसद का चुनाव लड़े जोत सिंह गुंसोला, विधायक ममता राकेश, विक्रम सिंह नेगी, विधायक रवि बहादुर, पूर्व विधायक रंजीत रावत, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, सेवा दल प्रदेश मुख्य संगठक हेमा पुरोहित, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल उपस्थित रहे। विधायक तिलकराज बेहड ने जूम के माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कैलाश मानसरोवर यात्रा: 5 साल बाद फ़िर खुलेगा 'स्वर्ग' का रास्ता

Wed Apr 23 , 2025
कैलाश मानसरोवर यात्रा: 5 साल बाद फ़िर खुलेगा ‘स्वर्ग’ का रास्ता,सागर मलिक Kailash Mansarovar Yatra | कई वर्षों से बंद कैलाश मानसरोवर यात्रा इस साल 30 जून से फिर शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से यह यात्रा फिर से शुरू हो रही है […]

You May Like

Breaking News

advertisement