श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के अंतर्गत महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया

श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के अंतर्गत महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

विद्यार्थियों ने धरती को हरा भरा एवं स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।

कुरुक्षेत्र, 22 अप्रैल : श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के अंतर्गत महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल मोती चौक थानेसर में मंगलवार को विश्व पृथ्वी दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। विश्व पृथ्वी दिवस कार्यक्रम में स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्कूल की प्रधानाचार्या रुचिका बंसल एवं प्रशासक विकास बंसल ने सभी को विश्व पृथ्वी दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हम सभी अपनी धरती को हरा भरा एवं स्वच्छ बनाने का संकल्प लें। खूब पेड़ पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें। इस अवसर पर सभी शिक्षक गण एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या रुचिका बंसल ने विद्यालय के नन्हे कनिष्क को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि मास्टर कनिष्क ने माता रूकमणि राय आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरींडवा में आयोजित इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उसकी इस लग्न एवं भावना ने पूरे विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाला मास्टर कनिष्क।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत विकास परिषद कुरुक्षेत्र द्वारा पृथ्वी दिवस पर अनेक विद्यार्थियों को पृथ्वी संरक्षण के बारे में किया गया जागृत

Wed Apr 23 , 2025
भारत विकास परिषद कुरुक्षेत्र द्वारा पृथ्वी दिवस पर अनेक विद्यार्थियों को पृथ्वी संरक्षण के बारे में किया गया जागृत। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र : पृथ्वी दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद कुरुक्षेत्र द्वारा अनेक विद्यालयों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में बच्चों को पृथ्वी की […]

You May Like

Breaking News

advertisement