Uncategorized

कुरुक्षेत्र के सेक्टर 7 में भगवान परशुराम का जन्म उत्सव मनाया गया

कुरुक्षेत्र के सेक्टर 7 में भगवान परशुराम का जन्म उत्सव मनाया गया

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

सर्व समाज के साथ भंडारा का आयोजन भी किया गया।

कुरुक्षेत्र : आज भगवान परशुराम सेवा समिति सेक्टर 7 कुरुक्षेत्र के सौजन्य से शिव शक्ति मंदिर सेक्टर 7 में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया प्रात: हवन सम्पन्न के बाद पहलगाम मे शहीद हुए अपने बंधुओ के लिए उनकी आत्मिक शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा तदोपरान्त भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया फिर भंडारे का आयोजन किया हुआ।आज के इस कार्यक्रम में मुख्य यजमान रहे सेवानिवृत्त मुख्य अध्यापक श्री जयप्रकाश शर्मा व कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रहे सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. ओम प्रकाश शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ हवन के बाद दीप प्रज्वलन करके किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन राजेश कुमार भारद्वाज ने किया इस अवसर पर सेक्टर 7 के सभी ब्राह्मण बंधुओ ने हवन में बैठकर सर्व समाज की सुख शान्ति के लिए मंगल कामना की व अपने आराध्य देव भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की कार्यक्रम मे जयप्रकाश शर्मा, वाई. पी. शर्मा, डॉ. सुरेश शर्मा,डॉ. रामदत्त शर्मा,ब्राह्मप्रकाश शर्मा, राजेश कुमार शास्त्री, नरेश शास्त्री, सुमेर शास्त्री, डॉ. संजीव शर्मा, जय दत शर्मा, राजेंद्र शर्मा, पंडित कुलदीप शर्मा व मातृ शक्ति उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel